उपायुक्त स्वास्थ्य ने किया सफाई व्यवस्था का निरीक्षण, अनुपस्थित कर्मचारियों का वेतन काटने के दिए निर्देश
Nov 21 2019
ग्वालियर दिनांक 21 नवम्बर उपायुक्त स्वास्थ्य श्री सत्यपाल सिंह चैहान ने आज गुरुवार को सुबह विभिन्न क्षेत्रीय कार्यालयों में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया तथा सफाई कर्मचारियों की उपस्थिति चेक की जिसमें विभिन्न क्षेत्रीय कार्यालयों में कुल 192 कर्मचारियों में से 15 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए जिनका 1 दिन का वेतन काटने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
उपायुक्त स्वास्थ्य श्री सत्यपाल सिंह चैहान ने आज सुबह क्षेत्र क्रमांक 16 के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 35 का निरीक्षण किया जिसमें 39 में से 6 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए तथा वार्ड क्रमांक 41 में 29 में से 2 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए इसके साथ ही क्षेत्र क्रमांक 15 के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 42 में 35 में से 4 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए तथा वार्ड क्रमांक 43 में सभी 47 कर्मचारी उपस्थित पाए गए इसके साथ ही क्षेत्र क्रमांक 19 के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 50 में 42 में से 3 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। सभी अनुपस्थित कर्मचारियों का एक दिवस का वेतन काटने के निर्देश संबंधित डब्ल्यूएचओ को दिए गए।
निरीक्षण के दौरान अचलेश्वर मंदिर पर किए गए भंडारे से फैली हुई गंदगी को देखते हुए उपायुक्त महोदय द्वारा उक्त गंदगी को तत्काल हटाने की निर्देश डब्ल्यूएचओ को दिए गए साथ ही अचलेश्वर न्यास ट्रस्ट को नोटिस दिया जायेगा क्योंकि स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 मैं सभी की भागीदारी आवश्यक है यदि इस प्रकार के कार्य मंदिरों एवं सड़कों पर होते रहे तो स्वच्छ सर्वेक्षण में ग्वालियर शहर की रैंकिंग प्रभावित होने के प्रबल आसार हैं। न्यास को यही अवगत कराया जाएगा कि भविष्य में इस प्रकार का आयोजन होने पर स्वयं ही सफाई नहीं कराई गई तो न्यास के विरुद्ध चालानी कार्यवाही की जावेगी।
निरीक्षण के दौरान बाड़े दर्जीओेली दत्त मंदिर इत्यादि स्थानों पर बैनर पोस्टर एवं आवारा पशु पाए गए जिन्हें तत्काल हटवाया गया
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









