तलघरों में चल रहे अस्पतालों के खिलाफ प्रशासन की बड़ी कार्यवाही आधा दर्जन तलघर खाली करवाकर पार्किंग के लिये खुलवाये
Nov 21 2019
ग्वालियर 21 नवम्बर जिला प्रशासन की टीम ने गुरुवार को शहर में अभियान चलाकर अवैध रूप से तलघरों में संचालित हो रहे नर्सिंग होम और हॉस्पिटल के खिलाफ बड़ी कार्यवाही की। एडीएम रिंकेश वैश्य के निर्देशन में की गई इस कार्यवाई में आधा दर्जन अस्पतालों के तलघरों को पार्किंग के लिये खुलवाया गया। वहीं तलघर में संचालित लैब का लायसेंस भी निलंबित कर दिया गया।
एडीएम वैश्य की टीम मैक्सकेयर हास्पिटल मोहन नगर मुरार पहुंची जहां डॉक्टर और मरीज जांच तल को देखकर भाग गये। इस अस्पताल का पंजीयन निरस्त कर दिया गया। सुविधा हॉस्पिटल के तलघर को भी खाली करवाया गया इसमें अस्पताल का सामान रखा हुआ था। एपेक्स व केडीजे अस्पताल बारादरी के भी तलघर को खाली कराया गया। इन सभी में अस्पताल संचालक द्वारा मरीजों को भर्ती करने के पलंग रखे गये थे। इनके साथ अन्य सामान भी मिला जिसे प्रशासनिक टीम ने नगर निगम अमले की मदद से हटा दिया गया।
ग्लोबल हास्पिटलए माहेश्वरी नर्सिंग होमए मेहरा बाल चिकित्सालयए प्रयास हॉस्पिटल गांधी रोडए रायल हॉस्पिटलए पल्स हास्पिटल और साईं श्रद्धा हास्पिटल के साथ ग्रोवर हास्पिटलए बारादरी मुरार के भी तलघर को खाली कराने के बाद इन पर नोटिस चस्पे किये गये। इसमें इनके संचालकों से 15 दिन में जवाब मांगे गये हैं। 15 दिन में जवाब नहीं मिलने पर इनका लायसेंस निरस्त करने की कार्यवाही की जायेगी। साथ ही तलघरों में किसी भी तरह की व्यवसाय गतिविधि पाये जाने पर वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।
एडीएम के निरीक्षण के आधार पर सीएमएचओ द्वारा इन सभी पर नोटिस चस्पा किये गये हैं। जांच दल के आने की सूचना मिलने पर हास्पिटल संचालकों ने मरीजों को तलघरों से हटा दिया था। लेकिन उनको भर्ती करने के पलंग तथा अन्य साजो सामान वहां पाया गया। इनके साथ हास्पिटल रोड पर संचालित दिशा पैथोलॉजी लैब का पंजीयन निरस्त करने का आदेश भी जारी किया गया है। यहां पिछले निरीक्षण में तलघर में पैथोलॉजी लैब संचालित पाई गई थी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









