बैजाताल में बोटिंग बनी सैलानियों के लिए आकर्षण

Nov 21 2019

नगर निगम ग्वालियर द्वारा उपयोग किए जा चुके पानी को पुनः ट्रीट कर पुर्नउपयोग के लायक बनाया जा रहा है जिससे एक ओर नियमित रुप से पेड पौधों की सिंचाई हो पा रही हैए सडकों चौराहों की धुलाई हो रही है तथा शहर में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए बैजाताल में बोटिंग भी प्रारंभ कर दी गई है जिससे निगम को आय भी हो रही है।
       नगर निगम आयुक्त श्री संदीप माकिन ने बताया कि स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 के तहत जहां साफ सफाई व स्वच्छता के तो अंक है हीए साथ ही पुरानी वस्तुओं को पुर्नउपयोग करना तथा उपयोग किए गए पानी को ट्रीट करके पुर्नउपयोग के लिए बनाने के भी अंक हैं।