पानी के पुर्नउपयोग का उदाहरण बना बैजाताल बैजाताल में बोटिंग बनी सैलानियों के लिए आकर्षण
Nov 21 2019
ग्वालियर दिनांक 21 नवम्बर नगर निगम ग्वालियर द्वारा उपयोग किए जा चुके पानी को पुनः ट्रीट कर पुर्नउपयोग के लायक बनाया जा रहा है जिससे एक ओर नियमित रुप से पेड पौधों की सिंचाई हो पा रही हैए सडकों चौराहों की धुलाई हो रही है तथा शहर में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए बैजाताल में बोटिंग भी प्रारंभ कर दी गई है जिससे निगम को आय भी हो रही है।
नगर निगम आयुक्त श्री संदीप माकिन ने बताया कि स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 के तहत जहां साफ सफाई व स्वच्छता के तो अंक है हीए साथ ही पुरानी वस्तुओं को पुर्नउपयोग करना तथा उपयोग किए गए पानी को ट्रीट करके पुर्नउपयोग के लिए बनाने के भी अंक हैं।
नगर निगम ग्वालियर द्वारा बैजातालए जल विहार एवं वोट क्लब स्वर्णरेखा में साफ पानी बहाने के लिए जल विहार में 1 करोड 47 लाख रुपए की लागत से 1 एमएलडी क्षमता का सीवर ट्रीटमेंट प्लांट लगाया गया है। जिसमें कि प्रतिदिन 10 लाख लीटर पानी ट्रीट हो रहा है। इस सीवर ट्रीटमेंट प्लांट में पानी ट्रीट किया जाकर उसे पुर्नउपयोग के लायक बनाया जा रहा है। जिससे बैजाताल को भरा गया है तथा इस पानी से बैजाताल का लेवल मेंटेन किया जा रहा है जिससे वहां बोटिंग कराई जा रही है। इस प्लांट से लगभग 5 लाख लीटर पानी प्रतिदिन बैजाताल में छोडा जा रहा है। इसके साथ ही बैजाताल में पानी की सफाई के लिए 6 फाउंटेन एवं 1 झरना लगाया गया है जो कि पानी की सफाई के साथ ही सैलानियों के आकर्षण का केन्द्र भी बन रहे हैं। वहीं ग्राउंड वाटर हार्वेस्टिंग के लिए भी बैजताल में 50 किट वाटर हार्वेस्टिंग की लगाई गई हैं जिससे आस पास के क्षेत्र की भूमि का वाटर लेवल भी बढ रहा है। सैलानियों के आकर्षण के लिए बैजाताल को आकर्षक विद्युत साज सज्जा से सुसज्जित किया गया है।
बैजाताल में शहर के नागरिकों के साथ ही बाहर से आने वाले सैलिनियों के लिए दीपावली के दिन से बोंटंग प्रारंभ कराई गई है। जिसके लिए निगम द्वारा 10 नाव डाली गई हैं जो कि आवश्यकतानुसार आगे और बढाई जाएंगी। अभी तक निगम को बोटिंग के माध्यम से 1 लाख 20 हजार रुपए की आय हुई है। बोटिंग के लिए प्रतिदिन लगभग 200 सैलानी आ रहे हैं।
निगमायुक्त श्री माकिन ने बताया कि सीवर ट्रीटमेंट प्लांट से ट्रीट होने वाले पानी से जलविहारए चिडियाघर के साथ ही शहर के विभिन्न डिवायडरों पर लगे पेड पौधों में नियमित सिंचाई भी की जा रही है। इसके साथ ही शहर में लगी विभिन्न मूर्तियों एवं सडकोंए चौराहों की धुलाई के लिए भी उपयोग हो रहा है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









