नवविवाहिता की संदिग्ध मौत पर मायका पक्ष और ससुराली भिड़े

Nov 21 2019

ग्वालियर। एक वर्ष पूर्व एक युवती का विवाह हुआ। गृह क्लेश के चलते उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन महिला को अस्पताल ले गए जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद महिला के मायका पक्ष के लोगों ने घर आकर हंगामा करना शुरू कर दिया और आरोप लगाया कि पति और घर के अन्य सदस्यों ने मिलकर उसे मारा है। विवाद बढ़ता देख दोनों पक्ष झांसी रोड थाना आ गए। अब पुलिस मृतका का पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। थाने के कर्मी ने जानकारी दी कि वर्षा का विवाह नरेन्द्र वाजपेयी निवासी शंकर चौक, मुडिय़ा पहाड़ नाका चन्द्रवदनी के साथ एक वर्ष पूर्व हुआ था। शुरू के कुछ माह तो ठीक निकले, लेकिन उसके बाद दोनों युगल में छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद शुरू हो गए। विवाद बढ़ता देख युवती के परिजनों ने भी दोनों को समझाया।
बताया जाता है कि एक दिन पहले दोनों में फिर झगड़ा हुआ था। रात को वर्षा ने कमरे में बंद होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बुधवार को वर्षा अपने कमरे से बाहर नहीं निकली तो परिजनों ने थोड़ा प्रयास कर देखा कि वह छत से झूल रही है। यह देख घर में हंगामा मच गया। मौके पर पुलिस ने आकर शव को उतारा और जांच पड़ताल शुरू कर दी। पति और अन्य पर मामला दर्ज करने की मांग दोनों पक्ष थाने आकर विवाद करना शुरू कर दिया। मृतक महिला के पक्ष के लोगों का आरोप था कि उनकी बेटी को कई सालों से दहेज को लेकर प्रताडि़त किया जा रहा था। हमने सामथ्र्य अनुरूप दहेज भी दिया। थाने में मृतका के चचेरे भाई ने कहा कि तब तक दोषियों पर मामला दर्ज नहीं होता हम अंतिम संस्कार नहीं होने देंगे। इस दौरान तहसीलदार द्वारा भी पीडि़त परिजनों को सांत्वना दी गई।
यह है मामला
लोहिया बाजार निवासी वर्षा (26) की शादी एक साल पहले झासी रोड़ थाना क्षेत्र स्थित नाका चन्द्रवदनी निवासी नरेन्द्र कुमार वाजपेयी के साथ हुई थी। नरेन्द्र घाटीगांव पंचायत में कम्प्यूटर ऑपरेटर है। शादी में दोनों परिवारों ने संयुक्त आयोजन किया था। पर शादी खर्च के लेनदेन को लेकर दोनों पक्षों में कुछ मन मुटाव हो गया था। इसी बात को लेकर लगातार नरेन्द्र के परिजन व  को परेषान कर रहे थे। बुधवार शाम वर्षा की सास ने उसके मायके मे सूचना दी कि आपकी बेटी की तबीयत बहुत खराब है वह जेएएच के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती है। जिस पर वर्षा का भाई सागर तिवारी व अन्य परिजन ट्रॉमा सेंटर पहुंचे। वहां स्ट्रेचर पर वर्षा लेटी थी और पर उसके शरीर में कोई हरकत नही हो रही थी। उनके आते ही वर्षा की सास वहां से निकल गई। जब उन्होंने डॉक्टर से पूछा तो डॉक्टरों ने बताया की वर्षा की मौत हो चुकी है। मौत का कारण क्या रहा इस पर डॉक्टरों ने बताया कि मौत सामान्य नही है। इस पर परिजनों ने हंगामा किया। सूचना मिलते ही झासी रोड़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची।  
मायके पक्ष ने लगाया प्रताडऩा और हत्या का आरोप 
मृतका के भाई सागर ने उसकी बहन को प्रताडि़त करने और हत्या का आरोप लगाया है। उसका कहना था। कि बहन को घर पर पीटा गया था। जिसके बाद जब उसकी स्थिति बिगडी तो सिर्फ  दिखावे के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे थे। हमें तबियत खराब होने की सूचना उस समय दी गई जब उसकी मौत हो चुकी थी। ससुराल वाले गलत नही है तो शव छोडक़र भागे क्यों।