उत्तर पश्चिमी हवाओं से ठण्ड बढ़ी

Nov 21 2019

ग्वालियर। पिछले चार दिन से शुष्क उत्तर पश्चिमी हवाओं के जोर के चलते दिन का न्यूनतम पारा कम हो रहा है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आने वाले दिनों में सर्दी बढ़ सकती है। अगले 24 घटों में तापमान में गिरावट की संभावना हैं। अगले एक हफ्ते में ताममान और नीचे आयेगा। इससे कड़ाके की ठंड आयेगी। गुरवार की सुबह सर्दी वाली हवाओं ने लोगों को परेशान किया लेकिन सुबह के सात बजे सूर्य देवता ने इसका प्रभाव कम कर दिया।
पारा गिरने के कारण सुबह के समय हल्का कोहरा दिखाई देने लगा है। आने वाले दिनों में इसकी अधिकता बढ़ेगी वहीं रात के पारे में धीरे-धीरे गिरावट होना शुरू हो गई है। वहीं रेल यातायात कोहरे के कारण बाधित हो रहा है। इससे सबसे ज्यादा परेशानी रेल यात्रियों को उठानी पड़ रही है। गुरूवार को भी कई एक्सप्रेस टे्रनें अपने निर्धारिता समय से देरी से स्टेशन पर आईं। नंवबर के तीसरे हफ्ते में सर्दी गति पकड़ रही है। शहरवासियों ने शॉल, रजाई, कंबल का प्रयोग करना शुरू कर दिया है वहीं बाजार में लोगों ने सर्दी से बचाव के कपड़े खरीदना शुरू कर दिए हैं।