जेएएच में समाजसेवी बिना अनुमति नहीं खिला सकेंगे खाना
Nov 20 2019
ग्वालियर। जेएएच परिसर में मुफ्त खाना बांटने पहुंचने से पहले प्रबंधन से अनुमति लेनी होगी, उसके बाद ही दानदाता समाजसेवा कर सकेंगे। खाना वितरण करने के लिये जेऐच प्रबंधन ने कैंपस में दो स्थान निर्धारित किए हैं। अब इन्हें अस्पतालों से खाना वितरित होगा। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। साथ ही बांटा जाने वाला खाना ताजा बना वितरित करने की अनुमति होगी। आए दिन जेएएच कैंपस में जगह-जगह सहर के समाजसेवी संस्थाओं व एनजीओ के साथ दानदाता कहीं भी वाहन खड़ा कर लंगर लगाकर मुप्त खाना वितरित करते हैं, जिससे कैंपस से गुजरने वाले वाहन चालकों को जाम की स्थिति का सामना करना पड़ता है, वहीं गंदगी भी फैलती है, जिससे मरीजों व उनके परिजन संक्रमण की चपेट में आकर बीमार हो जात हैं। आए दिन कैंपस में फैलने वाली गंदगी को देखते हुए अस्पताल प्रबंदन ने आज से मुफ्त खाना तिवरण करना प्रतिबंधित कर दिया है।
जेएएच में खाना वितरण करने के लिये अस्पताल प्रबंधन ने दो स्थल चयनित किए हैं। पहला स्थान जेएएच कैंपस स्थित अधीक्षक कार्यालय के पास स्थित ग्राउण्ड व केआरएच स्थित आश्रय भवन के पास निर्धारित किया है। साथ ही प्रबंधन ने खाना वितरण में उपयोग की जाने वाली प्लास्टिक डिस्पोजल सामग्री को भी प्रतिबंधित किया है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









