शरारती तत्वों ने अंबेडकर की मूर्ति को किया क्षतिग्रस्त
Nov 20 2019
ग्वालियर। शरारती तत्वों ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा की तोडफ़ोड़ कर दी। घटना मुरार थाना क्षेत्र स्थित खुरैरी गांव स्थित अंबेडकर पार्क की है। अंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने का पता चलते ही पुलिस और प्रशासनिक अफसर मौके पर पहुंचे और तनाव को देखते हुए रातों रात नई प्रतिमा लगवाई। तनाव को देखते हुए रात से सभी थाना प्रभारियों को अलर्ट रखकर मौके पर बल तैनात किया।
मुरार थाना क्षेत्र स्थित खुरैरी स्थित अंबेडकर पार्क में करीब साढ़े 11 बजे तीन युवक पार्क में पहुंचे और वहां पर लगी भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा की तोडफोड़ कर चश्मा और नाक को क्षतिग्रस्त कर दिया। मूर्ति तोड़े जाने की आवाज सुनकर पास ही रहने वाले लोग वहां पर पहुंचे तो शरारती तत्व वहां से भाग निकले। मामले का पता चलते ही सीएसपी मुरार आरएन पचौरी, एसडीएम मुरार जयति सिंह के साथ ही थाने का बल और प्रशासनिक अफसर मौके पर पहुंचे और स्थिति संभाली। पुलिस ने गोपाल दास पुत्र रघुवीर जाटव की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर शरारती तत्वों की तलाश शुरू कर दी है।
मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अफसरों ने लोगों को शांत कराने के बाद रात में ही नई प्रतिमा बनाकर लगवाई। साथ ही आश्वासन दिया कि आगे इस तरह की घटना ना हो इसके लिए पार्क की बाउण्ड्री कराई जाएगी। घटना का पता चलते ही अंबेडकर पार्क पर पांच सैकड़ा लोग एकत्रित हो गए। तनाव को देखते हुए वहां पर प्रशासनिक अफसर और पुलिस अफसर तैनात रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









