दुकानदारों की हड़ताल जारी, पूर्व केन्द्रीय मंत्री सिंधिया से मुलाकात करेगा प्रतिनिधिमंडल

Nov 19 2019

ग्वालियर। बहोड़ापुर पर विगत दिवस नगर निगम के द्वारा गलत तरीके से नाप कर लाल चिन्ह लगाकर 3 मीटर से लेकर 5 मीटर तक तोडऩे के लिए लगाए गए थे। बहोड़ापुर के दुकानदारों का कहना है कि सडक़ किनारे बनी नाली को पैरामीटर बना कर नगर निगम ने लाल निशान लगाए है जो कि गलत है यह नाप सडक़ को पैरामीटर बना कर होनी चाहिए। ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष सत्येन्द्र शर्मा ने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के निर्देश पर ही राष्ट्रीय राजमार्ग का कार्य प्रारभ हुआ है और अब डामरीकरण का कार्य जारी है बहोड़ापुर पर सडक़ बनाये जाने को लेकर यदि दुकानदारों की जगह की आवश्यकता है तो वह स्वेक्षा से देने को तैयार है लेकिन नाप का तरीका गलत नहीं होना चाहिए, प्रशासन को दुकानदारों की सहमति से जगह जो उचित हो वह ले लेकिन अन्याय न करें। 20 नवबर को ज्योतिरादित्य सिंधिया के ग्वालियर आगमन पर दुकानदारों का एक प्रतिनिधिमंडल मुलाकात कर राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण करवाने के लिए धन्यवाद देगा एवं नगर निगम की गलत नीतियों की जानकारी देकर वस्तु स्थिति से अवगत कराया जाएगा। इस संबंध में कैबिनेट मंत्री प्रधुन तोमर एवं कलेक्टर ग्वालियर अनुराग चौधरी को भी वस्तुस्थिति से अवगत कराया जाएगा।
धरने में प्रवीण अग्रवाल, इरफान अहमद, नरेश अग्रवाल संदीप अग्रवाल, अनिल रमेश चंद्र अग्रवाल, जावेद खान, प्रमोद अग्रवाल, सद्दाम खान, सतीश अग्रवाल, कामरान खान, मनजीत सिंह, दिनकर खान, ज्ञान चंद्र अग्रवाल, रोहित बंसल, शंकरलाल अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल, फुरकान अहमद, विकास अग्रवाल, आकाश अग्रवाल, जतिन अग्रवाल,रितेश अग्रवाल, अतर खान, गोपू अग्रवाल, सचिन अग्रवाल, साहब खान, सानू मेडिकल, अमर सिंह तोमर, नरेन सरीन, मुन्ना चक्की वाले, शीतल अग्रवाल, संजय सैनी, गिरिराज अग्रवाल, श्याम कुशवाह, देवेंद्र गुर्जर, दादा अग्रवाल, देवेंद्र सरल, प्रकाश कुशवाह,पीरू शाह, मनोज शर्मा, ब्रजमोहन प्रजापति, अशोक बग्गा, रामजी बाथम, मोहन राजपूत, राकेश गौर, मुकेश अग्रवाल, राम आदि दुकानदार उपस्थित रहे।