परिवहन विभाग के अधिकारियों ने स्कूली वाहनों के खिलाफ की कार्रवाई
Nov 19 2019
ग्वालियर। स्कूली वाहन से कुचलकर हुई मासूम की मौत के बाद परिवहन विभाग के अधिकारियों को एक बार फिर से कार्रवाई करने की सुध आ गई है, जिसके चलते मंगलवार को परिवहन विभाग के अधिकारियों ने स्कूली वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करना शुरू कर दिया है। परिवहन विभाग की इस कार्रवाई को देखकर वाहनों चालकों में हडक़ंप मच गया। मंगलवार को परिवहन विभाग के अधिकारी झांसी रोड थाना क्षेत्र में कार्रवाई करने पहुंचे और जैसे ही स्कली बसों को रोकना शुरू किया और चेकिंग की तो कई बसों में सीसीटीवी कैमरे बंद थे तो 2 बसों में स्पीड गवर्नर ही गायब थे जिनके खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई। चेकिंग के दौरान फस्र्ट एड बाक्स गायब थे और चालक भी बिना वर्दी के वाहनों को दौड़ा रहे थे जिनके खिलाफ लाइसेंस निरस्त की कार्रवाई की जायेगी। इसके साथ ही आरटीआई अजीत बाथम के नेतृत्व में डबरा में स्कूली वाहनों पर कार्रवाई की गई। एसडीएम के निर्देश पर परिवहन विभाग की टीम डबरा पहुंची और आधा दर्जन बसों को जब्त करने की कार्रवाई की।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









