शहर में हुआ सर्दी का अहसास
Nov 19 2019
ग्वालियर। दो दिन के बाद अब फिर मंगलवार को शहर में घनी धुंध ने जहां जनजीवन को प्रभावित किया, वहीं कश्मीर से आने वाली तेज ठंडी हवा ने शहर में सर्दी का अहसास बढ़ा दिया। जिसके चलते अधिकतम पारे में एक ड्रिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हुई। कश्मीर में बन रहा पश्चिमी विक्षोभ आने वाले दो दिनों में तेज सर्दी परोसकर कंपकंपाने का काम करेगा। दिन का तापमान तेजी से गिरेगा, वहीं न्यूनतम पारे में बढ़ोतरी होगी।
दिन और रात के पारे में अभी दोगुना अंतर दर्ज किया जा रहा है, जिसके चलते फिलहाल दोपहर को सर्दी का ज्यादा असर दिखायी नहीं देता। हालांकि सूरज की किरणों में अब वह तेजी दिखाई नहीं देती। यही नहीं बदलते मौसम के साथ गुलाबी सर्दी का अहसास सुकून देने वाला है। सुबह तो लोगों ने धूप का सहारा लेना भी शुरू कर दिया है। मौसम के जानकारों का कहना है कि आने वाले एक सप्ताह के भीतर तेज सर्दी शुरू हो जायेगी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









