केआरजी में ड्रायविंग लाइसेंस का हुआ वितरण
Nov 19 2019
ग्वालियर। सडक़ पर वाहन चलाते समय नजर दाएं-बाएं होने की बजाए सामने होना चाहिए और जेब्रा क्रासिंग व लालबत्ती पर वाहन को रोकना चाहिए। ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने से कई बार दुर्घटनाएं हो जाती हैं और परेशानियों का सामना करना पड़ता है, इन परेशानियों से बचना है तो ट्रैफिक नियमों का पालन सख्ती से करें, यह बात मंगलवार को केआरजी कालेज में एआरटीओ रिंकू शर्मा ने कही। केआरजी कालेज में छात्राओं के नि:शुल्क ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के लिये शिविर लगा था। शिविर के दौरान जिन लोगों के लाइसेंस बनाए गए हैं वह मंगलवार को वितरित होना शुरू हुआ तो लंबी-लंबी कतारें लग गईं। इस मौके पर मुख्य अतिथि विधायक प्रवीण पाठक ने कहा कि सरकार द्वारा छात्रओं के हित के लिये कई कार्य किये जा रहे हैं। छात्राओं को जैसे ही ड्राइविंग लाइसेंस का वितरण शुरू हुआ तो उनके चेहरे खिल गए कि अब वह अपने वाहन कोच लाते समय लाइसेंस साथ में रखेंगी। इस मौके पर छात्राओं को भरोसा दिलाया गया कि समय-समय पर अन्य कालेजों में इस तरह के कैम्प लगाये जायेंगे। कार्यक्रम मे परिवहन विभाग के अधिकारियों के साथ-साथ महिला एवं बाल विकास विभाग व महिला सशक्तिकरण विभाग के अधिकारी भी मौजूद थे। कार्यक्रम की रूपरेखा प्राचार्य मंजू दुबे ने रखी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









