प्रशासनिक अधिकारियों ने स्कूलों के पास सिगरेट, पुडिय़ा दुकानदारों पर की कार्रवाई

Nov 19 2019

ग्वालियर। स्कूलों के आसपास सिगरेट, पुडिय़ा की दुकानें संचालित करने वालों के खिलाफ जिला प्रशासन की आधा दर्जन टीमें कार्रवाई में जुट गईं और सरकारी स्कूलों के पास हो रहे अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की गई। एडीएम द्वारा 3 दिन पहले स्कूलों के आसपास से अतिक्रमण हटाने और सिगरेट, पुडिय़ा बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिये गये थे। मंगलवार को जिला प्रशासन, नगर निगम, स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ शिक्षा विभाग के अधिकारी कार्रवाई के लिये एकत्रित हुए और इसके बाद टीमों का गठन कर अलग-अलग दिशा में पहुंचे जहां एक टीम ने हजीरा स्थित पटेल स्कूल के पास में अतिक्रमण करने वालों पर कार्रवाई के लिये पहुंची इस बीच खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारियों की नजर मुरार सदर बाजार में मनी चाट भंडार पर पहुंची जहां घरेलू गैस सिलेंडर से नाश्ता तैयार हो रहा था, प्रशासनिक अधिकारी इस चाट भंडार पर कार्रवाई करते हुये 5 घरेलू सिलेंडर जब्त किये हैं, इसके साथ ही अन्य दुाकनों पर भी कार्रवाई की गई है।.