कलेक्टर की जनसुनवाई में युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास
Nov 19 2019
ग्वालियर। मंगलवार को कलेक्ट्रेट में चल रही जनसुनवाई मेंं एक युवक ने आग लगा ली। जब आग की लपटें बढ़ी तो युवक ने पास ही खड़ी महिला को पकड़ लिया, जिससे महिला आग की लपटों से जा घिरी। ये घटना होते ही जनसुनवाई कक्ष में मौजूद अफसरों के साथ ही शिकायतें लेकर पहुंचे लोग दहशत में आ गए। तत्काल युवक व महिला की आग बुझाकर तत्काल एंबुलेंस की मदद से जेएएच के बर्न यूनिट में भेजा गया।
भितरवार निवासी एक युवक पार्षद द्वारा धमकी देने की शिकायत करने के लिए कलेक्ट्रेट पहुंचा था। युवक ने खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डाला और आग लगा ली। आग की लपटें बढ़ी तो युवक पास ही खडी महिला को पकड़ लिया। जिससे महिला भी आग की चपेट में आ गई। युवक व महिला को आग से घिरा देखकर वहां मौजूद लोगों ने आग बुझाई। मामले का पता चलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और महिला तथा युवक को उपचार के लिए भिजवाया। आग से झुलसी महिला की पहचान खिडक़ी वाला मोहल्ला निवासी जयमाला कुशवाह के रूप में हुई। साथ ही पता चला है कि कुछ दिन पूर्व उसकी बेटी की निजी अस्पताल में मौत हुई थी। जिसकी शिकायत करने के लिए महिला पूर्व सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया का पत्र लेकर सुनवाई के लिए पहुंची थी। वहीं युवक के बारे में पता चला है कि वह पार्षद द्वारा दी गई धमकी की शिकायत करने आया था। आग की घटना के बाद जनसुनवाई कक्ष में हडक़ंप मच गया और अफसरों के साथ ही जनसुनवाई में शिकायत करने आए लोग दहशत में आ गए और वहां पर अफरा-तफरी मच गई।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









