माँ बेटे को कार ने मारी टक्कर, माँ की मौत बेटा घायल
Nov 19 2019
ग्वालियर। फेराकर वापस आ रहे बाइक सवार मां, बेटे को तेज रफ्तार आ रही कार के चालक ने लापरवाही से चलाते हुए टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि हादसे का शिकार मां की मौत हो गई और बेटा घायल है। घटना बेहट थाना क्षेत्र की है। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए भर्ती कराया है।
बेहट निवासी ममता पत्नी महेश श्रीवास अपने बेटे शिवम के साथ मौ में एक रिश्तेदार की मौत पर फेरा करने के लिए बाइक से गए थे। फेरा करने के बाद वह वापस आ रहे थे। अभी वे बेहट इलाके में पहुंचे ही थे कि तभी सामने से आ रही अर्टिका कार क्रमांक यूपी 92 यू 0123 केे चालक ने लापरवाही से चलाते हुए टक्कर मार दी। हादसे का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद घायलों को उपचार के लिए भर्ती कराया। जहां मंगलवार को ममता ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। जबकि शिवम की हालत गंभीर बनी हुई है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









