सीएसपी ने शादी में ड्रोन कैमरों को लेकर दिशा निर्देश जारी किए
Nov 18 2019
ग्वालियर। ग्वालियर फोटोग्राफर्स एसोसिएशन के साथ सोमवार को रवि भदौरिया सी.एस.पी. महाराजपुरा ने सोमवार को संतोषी कॉम्प्लेक्स दौलत गंज लश्कर ग्वालियर में एक मीटिंग कर शहर के सभी ड्रोन संचालकों को बताया कि शहर में कुछ क्षेत्र ड्रोन के लिए प्रतिबन्धित है आप उन क्षेत्रों के आस पास यदि ड्रोन उड़ाते है तो संबंधित थाने में अवश्य सूचित करें साथ ही ड्रोन को नियंत्रण में रखकर ज्यादा ऊँचाई पर नहीं ले जाये।
प्रतिबंधित क्षेत्र जैसे एयरपोर्ट के पास, रायरू के आस पास, आर्मी क्षेत्र के आस पास यदि आप ड्रोन उड़ाए तो उसकी जानकारी संबंधित थाने में अवश्य दें। ग्वालियर फोटोग्राफर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप पाण्डेय, सचिव भानु जैन, उपाध्यक्ष संजीव राठौर,कोषाध्यक्ष जतिन वोहरा,सह सचिव चंद्रेश कुंदवानी एवं राजू सोनी, राजीव सक्सैना ने भदौरिया का पुष्प गुच्छो से स्वागत किया। सभी ड्रोन संचालकों ने भदौरिया से शहर में ड्रोन को संचालित संबंधित प्रश्न किये जिनका भदौरिया ने जबाब दिया। अंत मे संस्था के सचिव भानु जैन ने सभी का आभार व्यक्त किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









