एसडीएम ने ढाबो पर मारा छापा, पकड़े शराबी
Nov 17 2019
ग्वालियर। मुरैना रोड स्थित हाइवे पर संचालित हो रहे ढाबों पर छापेमारी करने दल बल के साथ पहुंचीं मुरार एसडीएम जयति सिंह को कई ढाबों पर आधी रात के बाद शराब के शौकीन जाम छलकाते मिले। एबी रोड पर संचालित हो रहे इन ढाबों पर अवैध रूप से परोसी जा रही शराब का जखीरा भी एसडीएम ने कार्रवाई करते हुए जब्त किया। साथ ही रोड साइड संचालित हो रहे ढाबों पर होटलों पर गंदगी के साथ घरेलू एलपीजी का इस्तेमाल मिलने पर इन्हें भी मौके से जब्त कर ढाबा संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की।
कलेक्टर अनुराग चौधरी को कई दिनों से सूचना मिल रही थी कि ग्वालियर-मुरैना रोड पर संचालित हो रहे ढाबों व होटलों में रात होते ही अवैध रूप से यहां पहुंचने वाले मदिरा प्रेमियों को शराब पूरी रात परोसी जा रही है। डीएम के निर्देश पर मुरार एसडीएम जयति सिंह, राजस्व टी मुरार, नगर निगम अमला, व ड्रक निरीक्षक व फूट सेफ्टी की टीम के साथ छावनी स्थित सैनिक ढाबा, मालनपुर रोड स्थित महाराज होटल पर मौजूद मदिरा के शौकीन प्रशासन की टीम को जाम छलकाते मिले।
छापेमारी के दौरान सैनिक ढाबे से फ्रिज में रखी दर्जन भर बीयर की बोतलें, तीस देसी मदिरा दो आईबी अंग्रेजी शराब के क्वार्टर के साथ ही दो घरेलू सिलेंडर का उपयोग होते प्रशासनिक टीम को मिला। वहीं महाराजा होटल में अवैध रूप से शराब का सेवन करा रहे होटल संचालक अवधेश यादव पुत्र दुर्गाप्रसाद के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









