मंत्री के पैरों में गिरकर महिला बोली लापता है मेरी नाबालिग बेटी, पुलिस नहीं कर रही मदद

Nov 17 2019

ग्वालियर। मध्यप्रदेश में जैसे इन दिनों चरण वंदन का दौर चल रहा है। इसी कड़ी में एक कार्यक्रम के दौरान उक महिला, मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के परों पर गिर पड़ी। महिला को ऐसा करते देख वहां मौजूद सभी लोग दंग रह गए।
दरअसल महिला पुलिस की शिकायत करने मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के पास पहुंची थी। पीडि़ता का कहना था कि उसकी नाबालिग बेटी लंबे समय से लापता है, जिसकी शिकायत किला गेट थाना में की थी। इसके बाद भी पुलिस मेरी बच्ची की तलाश नहीं कर रही है। महिला ने आरोप लगाते हुए कहा है कि पुलिस मेरी नाबालिग बेटी को तलाशने में मदद नहीं कर रही है। मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने पिछले दिनों खुद ज्योतिरादित्य सिंधिया के पैर छुए थे। इस बात को लेकर मीडिया में जमकर बवाल हुआ था।