विकास कार्य निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है: डॉ. सिकरवार

Nov 17 2019

ग्वालियर। यह क्षेत्र जिस गति से प्रगति कर रहा हैं, इससे यह क्षेत्र जल्द ही शहर के विकसित क्षेत्रों में शामिल हो जायेगा। मैं इस क्षेत्र के विकास के लिए हरसंभव सहायता कर रहा हूूं। यह विचार वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पार्शद डॉ. सतीष सिंह सिकरवार ने गीता कॉलोनी की समस्त गलियॉ एवं नाट्य कला मंदिर के आसपास की गलियों में 20 लाख रूपये से बनने वाली सी.सी. रोड के लिए भूमिपूजन के अवसर पर मुख्य अतिथि की आसंदी से व्यक्त किये। यह सी.सी. रोड क्षेत्रीय पार्शद श्रीमती डॉ. षोभा सिकरवार की मौलिक निधि से निर्मित की जा रही है। इस अवसर पर डॉ. सिकरवार के साथ वीर सावरकर मण्डल पूर्व अध्यक्ष प्रमोद जैन मौजूद रहे।  
भूमिपूजन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. सतीष सिंह सिकरवार ने कहा विकास कार्य निरंतर चलते रहने वाली प्रकिया है। डॉ. सिकरवार ने कहा कि इस क्षेत्र में जो भी विकास कार्य किये जा रहे वह सरहानीय है। डॉ. सिकरवार ने कहा कि वार्ड के अंदर जो भी विकास कार्य किया जाएगा, वो जनता से विचार-विमर्ष कर उनकी आवष्यकतानुसार प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। उन्होने कहा कि क्षेत्रीय जनता की कोई भी समस्या मेरे सामने आयेगी उसे तत्परता से हल करवाया जायेगा। डॉ.सिकरवार ने कहा कि सी.सी. रोड की मांग क्षेत्र के निवासियों द्वारा लंबे समय से की जा रही थी। सी.सी. रोड निर्माण का कार्य जल्द ही पूरा हो जायेगा, जिससे क्षेत्रीय जनता को होने वाली समस्या से निजात मिल सकें।