हत्या के प्रयास का आरोपी पकड़ा

Nov 17 2019

ग्वालियर। लंबे समय से फरार चल रहे हत्या के प्रयास के आरोपी करण गौर पुत्र रामलाल गौर निवासी नाका चंद्रबदनी को पड़ाव थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच ने मुखबिर की सूचना पर पकड़ा है। पकड़ा गया आरोपी वर्ष 2018 से फरार चल रहा था और उस पर पांच हजार रुपए का इनाम घोषित था। 
आईपीएस रजत सकलेचा ने बताया कि वर्ष 2018 में करण गौर ने अपने साथियों के साथ सगर पे्रस के संचालक गौतम सगर पर हमला कर गोलीबारी की थी। हमले में दो लोग घायल हुए थे। इसके बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था और उसकी तलाश में पुलिस पार्टी लगी हुई थी। आरोपी के गिरफ्तार ना होने पर एसपी नवनीत भसीन ने पांच हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। साथ ही क्राइम ब्रांच थाना प्रभारी दामोदर गुप्ता के साथ ही पड़ाव थाना प्रभारी बलवीर सिंह के साथ क्राइम ब्रांच दस्ते के प्रधान आरक्षक राजीव सोलंकी, गुलसन सोनकर और आरक्षक रामबाबू, अरूण शर्मा और नवीन पाराशर को लगाया था। रविवार को सूचना मिली कि आरोपी डीडी मॉल के पास देखा गया है। इसका पता चलते ही क्राइम ब्रांच और पड़ाव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को दबोच लिया।