एसएमएस टीटी को मोबाइल पर दिखाकर कर सकेंगे यात्रा
Nov 17 2019
ग्वालियर। रेलवे अब ऑनलाइन आरक्षित टिकट की तरह ही विंडो से आरक्षित टिकट लेने वालों को तत्काल ही एसएमएस भेजेगा। जिसमें आरक्षित करने वाली ट्रेन का नंबर, आरक्षण की स्थिति, यात्रा की तारीख और किराया संबंध जानकारी यात्री को उपलब्ध होगी। एनसीआर मंडल ने पंद्रह दिन की ट्रायल के बाद इस सेवा को नियमित कर दिया है। अभी तक रेलवे की आईआरसीटीसी को साइट पर ऑनलाइन टिकट बनवाने पर ही यात्री को एसएमएस की सुविधा मिलती थी, अब एनसीआर मंडल झांसी ने इस सुविधा का दायरा बढ़ा दिया है। अब रेलवे के अधिकृत आरक्षित टिकट काउंटर पर टिकट बनवाते ही फार्म में दर्ज किए गए मोबाइल नंबर पर टिकट बनने की जानकारी एसएमएस के जरिये पहुंचना शुरू कर दी है।
यदि आपका आरक्षित टिकट चोरी हो गया है या फिर सफर में आप टिकट साथ लाना भूल गए हैं तो आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि अब यात्री इस एसएमएस को संबंधित ट्रेन के टीटी को मोबाइल पर दिखाकर यात्रा कर सकेंगे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









