शहर में तीन स्थानों पर लगी आग, लाखों का नुकसान
Nov 17 2019
ग्वालियर। रविवार की सुबह फायर ब्रिगेड कर्मचारियों के लिए भागम भाग वाली रही। सुबह 5 बजे हजीरा के पास स्थित एक कपड़े के गोदाम और दुकान में आग लग गई तो वहीं दूसरी घटना जयेंन्द्रगंज में घटित हुई। दमकलकर्मी हजीरे पर लगी आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटे थे इसी बीच खबर आई की जयेंद्रगंज में स्थित एक मकान और गोदाम में भी आग लग गई है। आग लगने की सूचना मिलते ही मुरार सब स्टेशन से फायर ब्रिगेड को मौके पर रवाना किया गया। दमकलकर्मी इस आग पर काबू पाते, इसी बीच खबर मिली कि सिकंदर कम्पू के पास स्थित एक बिजली के खंबे में आग लग गई है, जिसके चलते दमकलकर्मियों को सुबह से ही आग पर काबू पाने के लिये दौड़ भाग करनी पड़ी।
हजीरा के पास स्थित किरार प्लाजा में मुकेश राय की कृष्णा कलेक्शन के नाम से कपड़े की दुकान है। इस दुकान और गोदाम में तडक़े 5 बजे के करीब आग की लपटें उठ रही थीं। धुएं का गुबार और आग की लपटें उठते देख वहां से निकल रहे लोगों ने तत्काल इसकी खबर पुलिस नियंत्रण कक्ष व फायर ब्रिगेड को दी। दमकलदस्ता मौके पर पहुंचता उससे पहले ही आग ने विकराल रूप ले लिया। पास में ही रहने वाले केके तिवारी ने दुकान संचालक मकेश राय को सूचना देकर मौके पर बुलाया। खबर मिलते ही दुकान संचालक जब वहां पहुंचा और दुकान व गोदाम को आग की लपटों में घिरा देखा तो अचेत होकर गिर पड़ा। आग पर काबू पाने के लिये दमकल कर्मियों ने प्रयास शुरू कर दिया, लेकिन कपड़ा और गत्ते के कार्टून होने से आग बढ़ती गई जिसके चलते दमकलकर्मियों को काफी परेशानी हुई। दमकल की एक के बाद एक 5 गाडिय़ां मौके पर पहुंचीं और 4 गाड़ी पानी फायर कर काबू कर लिया। मुकेश राय ने बताया कि आग से उसका 20 लाख से ज्यादा का नुकसान हुआ है।
जयेन्द्र गंज में मकान व गोदाम में लगी आग
रविवार को सुबह जयेंद्रगंज स्थित मराठा बोर्डिंग के सामने रहने वाले मांडिल परिवार के मकान व गोदाम में आग लग गई। आग लगने की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस नियंत्रण कक्ष व फायर ब्रिगेड को दी। लेकिन फायर ब्रिगेड समय पर नहीं पहुंची जिसके चलते आग ने भीषण रूप ले लिया। आग को बुझाने के लिये स्थानीय लोगों ने प्रयास शुरू कर दिये, लेकिन आग गोदाम में बढ़ती गई। आग की खबर मिलने के बाद लगभग 20 मिनट की देरी से पहुंची फायर ब्रिगेड ने काबू पाने के लिये पानी फैंकना शुरू कर दिया, लेकिन आग पर काबू पाना मुश्किल हो गया, इस बीच जैसे ही दमकलकर्मियों को खबर लगी कि गोदाम में सिलेंडर रखा हुआ है तो उन्होंने सबसे पहले सिलेंडर निकालने का प्रयास किया। सहायक फायर आफिसर देवेंद्र जखेनिया का कहना है कि समय रहते सिलेंडर बाहर नहीं निकालते तो वह फट जाते और एक बड़ा हादसा हो जाता। फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने दो गाड़ी पानी फायर कर आग पर काबू पा लिया। गोदाम संचालक श्याम मांडिल का कहना है कि आग सुबह 6.30 बजे के करीब शार्ट सर्किट से लगी। आग में लगभग 10 लाख रुपये से ज्यादा का नुकसान हुआ है।
उधर सिकंदर कम्पू पर रविवार को ट्रांसफार्म में आग लगने से क्षेत्र में अंधेरा फैल गया। आग लगने की कबर मिलने के बाद दमकलदस्ता मौके पर पहुंचा और आग पर काबू पा लिया। आग लगने की सूचना बिजली विभाग के अधिकारियों को भी दी गई।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









