एबनेजेर स्कूल में बास्केटबाल चेम्पियनशिप का आयोजन
Nov 16 2019
ग्वालियर। डी डी नगर स्थित एबनेजर हा.से.विद्यालय में सहोदय इन्टर स्कूल बास्केट बॉल चैम्पियनशिप (सीनियर बालिका वर्ग) का आयोजन किया गया कार्यक्रम के मुख्यअतिथि खाद्य मंत्री प्रधुमन सिंह तोमर ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया । माननीय अतिथि ने शिक्षकों को माल्यार्पण कर उनका सम्मान किया तथा शिक्षको को भारत के भविश्य का निर्माता कहा उन्होनें विद्यालय की छात्रा शैफाली शर्मा को 11000 रु. की आर्थिक सहायता प्रदान की। विध्यार्थीयों को सम्बोधित करते हुए कहा कि चाहे जीवन में कितनी भी विषम परिस्थितियो का सामना क्यो न करना पडे हमे हार नही माननी चाहिये तथा उनका डट कर सामना करना चाहिए। खिलाडियों का उत्साहवर्धन करने हेतु उन्होने प्रत्येक विदयार्थी से उसका परिचय प्राप्त किया। विद्यालय प्रबंधन की ओर से शौर्य की प्रतीक तलवार भेंट की गई। विद्यालय के चेयरमैन ने खिलाड़ीयो को सम्बोधित करते हुए कहा-शिक्षा के साथ खेल बहुत ही अच्छी शारीरिक गतिविधि है। जेा तनाव और चिन्ता से मुक्ति प्रदान कर खुशी का संचार करता हैं। खेल खिलाडिय़ों के लिए अच्छा भविष्य और पेशेवर जीवन प्रदान करता है। इसलिए शिक्षा के साथ हमें खेलों को भी स्थान देना चाहिए।
विद्यालय के प्राचार्य प्रदीप हांडा ने कहा की खेल-खेल समयबद्धता, धैर्य, अनुशासन समुह में काम करना और लगन सिखाते है। खेल हमारे आत्मविश्वास के स्तर को भी बढते है। इसलिए स्कूलों में समय-समय पर खेल गतिविधियों का आयोजन करते रहना चाहिए ।
सहोदय बास्केटवाल प्रतियोगिता में शहर की 12 विद्यालयों की ने भाग लिया जिसमें सिंधिया कन्या विद्यालय ने कड़ा मुकाबला करते हुए कारमल कोनवेन्ट स्कूल को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा कारमल कान्वेन्ट द्वितीय स्थान प्राप्त किया। यह जानकारी हमें विद्यालय के कोच रितू जाट एवं धमेन्द्र कुमार ने हमें दी। विद्यालय के चेयरमैन अमित जैन, डायरेक्टर सीए रश्मि जैन, एग्जीयूटिव डायरेक्टर अभिनव जैन, प्राचार्य प्रदीप हांडा, रजिस्टार राजीव सिंह, श्रीमती आषा सिंह, गोपाल गुप्ता शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









