नाटक एवं रंगमंच संकाय के छात्रों ने अखिल विश्व किरण संगीत समारोह में दी प्रस्तुति

Nov 16 2019

ग्वालियर। राजा मानसिंह तोमर संगीत एवं कला विश्वविद्यालय के नाटक एवं रंगमंच संकाय के छात्र छात्राओं ने अखिल विश्व किरण संगीत समारोह 2019 कटनी में डॉ हिमांशु द्विवेदी द्वारा निर्देशित और अनुवादित नाटक साधु और सुंदरी की प्रस्तुति समारोह में दी इस समारोह में लगभग 20 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया जिसकी वहां के दर्शकों ने बहुत प्रशंसा की यह नाटक लगभग 2000 के दर्शकों पर सामने प्रस्तुत किया गया। इससे पूर्व यह नाटक की प्रस्तुति चंडीगढ़ जयपुर गोरखपुर आदि शहरों में हो चुकी है जहां पर नाट्य प्रस्तुति को बहुत सराहा गया तथा इन प्रस्तुतियों के बाद डॉ हिमांशु द्विवेदी एवं सभी कलाकारों को सम्मानित भी किया गया। नाटक एवं रंगमंच संकाय के विभागाध्यक्ष डॉ हिमांशु द्विवेदी ने बताया इस सत्र से विभाग के छात्र-छात्राओं द्वारा पांच स्थानों पर प्रस्तुति दी जा चुकी है जिनमें गोरखपुर जयपुर चंडीगढ़ आदि प्रमुख है नाटक की प्रस्तुति के अलावा छात्रों ने जयपुर में अंध आश्रम विकलांग नाट्य विद्यालय का शैक्षणिक भ्रमण किया चंडीगढ़ में नाट्य प्रस्तुति के बाद छात्रों ने पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ में स्थित भारतीय रंगमंच विभाग का शैक्षणिक भ्रमण किया वहां के शिक्षकों से परिचर्चा की तथा वहां के विभाग को देखा इसके अलावा पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ की हिंदुस्तान की सबसे बड़ी लाइब्रेरी में से एक डिजिटल लाइब्रेरी का भ्रमण भी नाटक एवं रंगमंच संकाय के छात्रों ने किया  इन शैक्षणिक भ्रमण का मार्गदर्शन और आयोजन नाटक एवं रंगमंच संकाय के विभागाध्यक्ष डॉ हिमांशु द्विवेदी ने किया। इस माह कटनी में आयोजित होने वाले अखिल विश्व किरण संगीत समारोह में साधु सुंदरी नाटकों की प्रस्तुति विभाग के छात्रों द्वारा दी गई और उसके बाद कटनी शहर का भ्रमण भी विभाग के छात्रों द्वारा किया गया विश्वविद्यालय के कुलसचिव अजय शर्मा ने सभी छात्र छात्राओं को बधाई दी है।