राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा ने किया प्रदर्शन

Nov 16 2019

ग्वालियर। प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी पर झूठे आरोप लगाकर देश को बदनाम करने पर राहुल गांधी माफी की मांग के लिए भाजपाईयों ने रैली निकालकर प्रदर्शन किया। रैली मुखर्जी भवन से शुरू हुई जो सराफा बाजार होते हुए पारख जी का बाडा, दौलतगंज होते हुए मुखर्जी भवन पहुंची। इससे पहले सभी कार्यकर्ता मुखर्जी भवन पर एकत्रित हुए। यहां पर जिलाध्यक्ष देवेश शर्मा ने कहां कि कांग्रेस नेता राहुुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर लगाए गए आरोपों से देश शर्मसार हुआ है और इस कृत्य के लिए राहुल गांधी को माफी मांगनी चाहिए। इस अवसर पर महामंत्री कमल माखीजानी, शरद गौतम व महेश उमरैया, रामेश्वर सिंह भदौरिया, राकेश जादौन सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।