भैरव जन्म महोत्सव 19 को, कई आयोजन होंगे शहर में
Nov 16 2019
ग्वालियर। अगहन बदी अष्टमी, 19 नवम्बर 2019 को भैरव अष्टमी के शुभ अवसर पर स्थानीय सराफा बाजार, बच्छराज का बाड़ा स्थित 117 वर्ष से भी अधिक प्राचीन भैरव मंदिर पर प्रात: 10 बजे से मंत्रोचार के साथ भैरव जी महाराज का पंचामृत से महाभिषेक होगा। अभिषेक के बाद विधिविधान पूर्वक हवन होगा। रात्रि 9 बजे से विशाल भक्ति संगीत का कार्यक्रम रखा गया है। जिसमें प्रसिद्ध भजन गायक राकेश जैन अपनी प्रस्तुति देंगे । उक्ताशय की जानकारी देते हुए पारसमल पारख एवं संजीव पारख ने बताया कि ग्वालियर शहर का ही नहीं वरन प्रदेश व देश का एकमात्र ऐसा भैरव मंदिर है जहाँ पर भैरव जी की तीन प्रतिमा (त्रिमूर्ति) स्थापित है। बीच वाली प्रतिमा बीकानेर, राजस्थान के तोलियासर जी के भैरव जी की है। दायें हाथ पर राजस्थान के ही कोडमदेसर जी (जिला बीकानेर) के भैरव जी की प्रतिमा एवं बायें हाथ पर अलाय (जिला नागौर) के भैरवनाथ की प्रतिमा है। भैरव जन्म महोत्सव के अवसर पर भैरव जी की प्रतिमा को स्वर्ण एवं चाँदी के वर्कों से सजाया जायेगा, चाँदी के भव्य मुकुट व स्वर्ण एवं चाँदी के छत्र भी चढ़ाये जायेंगें। मंदिर को फूलों एवं विद्युत सजावट से भव्य रुप से सजाया-संवारा जाएगा। भैरव मंदिर की प्राचीनता के बारे में बताते हुए श्री पारख ने बताया कि यह भैरव मंदिर अति प्राचीन है जिसका निर्माण 117 वर्ष से भी पूर्व हुआ था। श्री भैरव जी महाराज अपने भक्तजनों के कष्टों को दूर कर उनकी आशा पूरी करते है। इसलिये उन्हें आशापूर्ण भैरव जी के नाम से भी जाना जाता है। मंगलवार, 19 नवम्बर 2019 को भैरव अष्टमी के अवसर पर सराफा बाजार, बच्छराज का बड़ा स्थित त्रिमूर्ति भैरव मंदिर में प्रात: 10 बजे से भैरव जी महाराज का विधिविधानपूर्वक मंत्रोचार के साथ महाभिषेक होगा। अभिषेक के बाद हवन होगा। रात्रि को 9 बजे से भक्ति संगीत का कार्यक्रम होगा जिसमें प्रसिद्ध भजन गायक राकेश जैन एण्ड पार्टी द्वारा मनमोहक भक्ति गीतों का सुमधुर साजों के साथ प्रस्तुति करण किया जाएगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









