क्राइम ब्रांच ने गांजा लेकर आया तस्कर दबोचा
Nov 16 2019
ग्वालियर। गांजे की खेप लेकर आए एक तस्कर को क्राइम ब्रांच की टीम ने मुखबिर की सूचना पर जडेरूआ इलाके से शनिवार को पकड़ा है। पकड़े गए तस्कर से करीब दस किलो गांजा बरामद हुआ है। बरामद गांजे की कीमत करीब एक लाख रुपए से ज्यादा बताई गई है। गांजा बरामद होते ही क्राइम ब्रांच ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
एसपी नवनीत भसीन ने बताया कि क्राइम ब्रांच टीम को नशे पर लगाम लगाने का टॉस्क दिया गया है। शनिवार को सूचना मिली कि एक तस्कर गांजा लेकर आ रहा है। इसका पता चलते ही क्राइम ब्रांच थाना प्रभारी दामोदर गुप्ता को अलर्टकर तस्कर को दबोचने के निर्देश दिए, जिस पर क्राइम ब्रांच थाना प्रभारी ने दो टीमें बनाई। जिसमें एक टीम की कमान उपनिरीक्षक महावीर सिंह और दूसरी टीम की कमान उप निरीक्षक पप्पू यादव को दी। इसी बीच सूचना मिली कि तस्कर जडेरूआ इलाके में है। इसका पता चलते ही दोनों टीम मौके पर पहुंची और सडक़ के किनारे वाहन का इंतजार कर रहे एक युवक को दबोच लिया। पकड़े गए युवक के पास मिले बोरों की तलाशी ली तो बोरों में दस किलो गांजा बरामद हुआ। गांजा बरामद होते ही आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है कि वह गांजे की खेप कहां से लाता था और कहां-कहां पर सप्लाई देता था। पुलिस पूछताछ में पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम पवन परिहार निवासी मेहगांव भिण्ड बताया है।
बताया गया है कि आरोपी को पकडऩे से तीन घंटे पहले ही मुखबिर से क्राइम ब्रांच तक सूचना पहुंच गई थी। सूचना मिलते ही क्राइम ब्रांच थाना प्रभारी दामोदर गुप्ता अपनी टीम के साथ घेराबंदी में जुट गए, करीब तीन घंटे के इंतजार के बाद आरोपी हाथ आया। आरोपी को पकडऩे में क्राइम ब्रांच टीम के सुरेन्द्र सिंह तोमर, विकास तोमर और विश्ववीर जाट की सराहनीय भूमिका है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









