शहर की सफाई व्यवस्था को सुदृण करने के लिए किया निरीक्षण
Nov 15 2019
ग्वालियर। शहर में साफ सफाई व्यवस्था को सुदृण बनाने के लिए नगर निगम ग्वालियर के अधिकारियों द्वारा नियमित मॉनीटरिंग, भ्रमण आदि की जाकर सफाई व्यवस्था के लिए निर्देश दिए गए।
उपायुक्त स्वास्थ्य सतपाल सिंह चैहान द्वारा क्षेत्रीय कार्यालय क्रमांक 20 के अंतर्गत आने वाले वार्डो का निरीक्षण किया गया एवं सफाई संरक्षकों की उपस्थिति चेक की गई। जिसमें वार्ड क्रमांक 48 में एक नियमित सफाई संरक्षक रोहित पुत्र महेश तथा वार्ड क्रमांक 51 में एक विनियमित कर्मचारी लक्ष्मी नारायण पुत्र विशन अनुपस्थित पाए गए जिनकी एक दिवस का वेतन काटने के निर्देश दिए गये।
इसके साथ ही राममंदिर चैराहा पर निगम के मदाखलत अमले द्वारा अभियान चलाकर कार्यवाही की गई जिसमें चार ठेले तथा एक रेडी जप्त किए गए। वहींरोड पर लगी तिरपाल हटायी, दुकान वालों द्वारा रोड पर रखा समान जप्त किया गया। अभियान के दौरान 5 आवारा मवेशी पकडे गए। कार्यवाही के दौरान राम मन्दिर के सामने पुस्तकालय का निरीक्षक किया गया जिसमें पायी गंदगी को साफ कराया गया तथा पुस्तकालय की टूटी हुई दीवारों पर स्वच्छता अभियान के वैनर लगाने हेतु निर्देशित किया गया। वहीं न्यू कलेक्टोरेट रोड के फूटपाथ तथा डिवाइडर से खरपतवार हटवाई गई। साथ ही निरिक्षण मे सडको पर बहुत समय से रखी रखी हुई गाडिय़ों को हटवाने के निर्देश दिए गए।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









