नशामुक्ति के लिए विशेष अभियान शुरू संभाग आयुक्त ओझा ने हरी झण्डी दिखाकर प्रचार वाहनों को किया रवाना
Nov 15 2019
ग्वालियर। ग्वालियर संभाग आयुक्त एम बी ओझा एवं कलेक्टर अनुराग चौधरी ने नशामुक्ति का संदेश देने एवं शासकीय योजनाओं की जानकारी लोगों को उपलब्ध कराने हेतु प्रचार वाहनों को मोतीमहल ग्वालियर से शुक्रवार को हरी झण्डी दिखाकर संभाग के जिलों के लिए रवाना किया।
संभाग आयुक्त एम बी ओझा ने कहा कि नशा समाज के लिए अभिशाप है। परिवार के साथ-साथ समाज को भी इसके दुष्परिणाम झेलने पड़ते हैं। ये प्रचार वाहन नशे के दुष्परिणामों से जन सामान्य को अवगत कराते हुए नशा न करने के प्रति जागरूक करेंगे। कलेक्टर अनुराग चौधरी ने भी इस अवसर पर कहा कि नशा करने वाले व्यक्ति से परिवार एवं समाज को भी परेशानियां होती हैं। उन्होंने कहा कि प्रचार वाहनों के साथ कला पथक दल सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से ग्रामीणों को स्थानीय बोली में जानकारी देंगे।
उल्लेखनीय है कि प्रदेश को नशामुक्त बनाने के लिए 15 नवम्बर से 31 मार्च 2020 तक प्रचार-प्रसार का विशेष अभियान संचालित किया गया है। अभियान के तहत शासकीय कला पथक दलों के माध्यम से नशामुक्ति के साथ-साथ शासकीय योजनाओं के प्रचार-प्रसार का कार्य भी किया जा रहा है। ग्वालियर संभाग के लिए दो कला पथक दलों के कलाकार नशामुक्ति, शासकीय योजनाओं पर आधारित नुक्कड़ नाटक एवं गीतों के माध्यम से प्रचार-प्रसार का कार्य करेंगे। प्रचार वाहन कला पथक दल के साथ ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण कर कार्यक्रमों की प्रस्तुति के माध्यम से नशामुक्ति का संदेश देंगे और शासकीय योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को उपलब्ध कराई जायेगी।
ग्वालियर संभाग के लिए कला पथक दल के सदस्यों के रूप में प्रमुख कलाकर राजकुमार आर्य, भगवानदास कुशवाह, बृजकिशोर भार्गव, अजमेर सिंह, विनोद मिश्रा, मुरारी लाल शामिल हैं। इन कलाकारों का दल ग्वालियर और दतिया जिले में अभियान के दौरान प्रचार-प्रसार का कार्य करेगा। इसके साथ ही द्वितीय दल में प्रमुख कलाकार जाकिर हुसैन, नरेश कुमार पोसिया, राकेश श्रीवास्तव, मुन्नालाल, श्रीमती शीला आर्य और राजेश बांदिल शिवपुरी, अशोकनगर और गुना जिले में अभियान के दौरान प्रचार-प्रसार का कार्य करेंगे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









