विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण का संभाग आयुक्त एवं कलेक्टर ने किया निरीक्षण
Nov 15 2019
ग्वालियर। ग्वालियर विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण (साडा) क्षेत्र के विकास के लिए विभिन्न शासकीय विभागों को साडा क्षेत्र में भेजे जाने के लिए विशेष प्रयास किए जाना जरूरी हैं। ग्वालियर में स्थापित विभिन्न विश्वविद्यालयों के साथ ही एसएएफ, पुलिस विभाग से भी इस संबंध में चर्चा की जायेगी।
संभागीय आयुक्त एम बी ओझा ने शुक्रवार को विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण क्षेत्र का कलेक्टर अनुराग चौधरी के साथ भ्रमण किया। इस क्षेत्र में प्राधिकरण द्वारा किए गए कार्यों के संबंध में विस्तार से जानकारी भी ली। उन्होंने कहा कि विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण के पास इतना स्थान उपलब्ध है, इसका बेहतर उपयोग तभी होगा जब अन्य विभाग के संस्थान यहां पर आयेंगे। संभागीय आयुक्त श्री ओझा ने कहा कि एसएएफ की विभिन्न बटालियन तथा पुलिस विभाग के अन्य संस्थान भी साडा क्षेत्र में स्थापित हों, इसके लिए उनसे चर्चा की जायेगी।
संभागीय आयुक्त एम बी ओझा ने कलेक्टर अनुराग चौधरी से भी कहा कि विभिन्न विभागों द्वारा अपनी-अपनी योजनाओं और संस्थानों के लिए स्थान की मांग की जाती है। ऐसे सभी लोगों को साडा क्षेत्र में जमीन उपलब्ध कराई जाए ताकि अधिक से अधिक संस्थान साडा क्षेत्र में आएं। उन्होंने कहा कि ग्वालियर में कृषि विश्वविद्यालय, जीवाजी विश्वविद्यालय, फिजिकल विश्वविद्यालय के कुलपतियों से भी चर्चा कर उनके विश्वविद्यालय के लिए क्षेत्र में स्थान आवंटित करने के संबंध में चर्चा की जायेगी।
संभागीय आयुक्त एम बी ओझा ने विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण द्वारा विकसित किए गए विभिन्न आवासों का भी अवलोकन किया। जिसमें सौजना प्रोजेक्ट, ईडब्ल्यूएस, आवास तथा साडा ऑफिस का अवलोकन किया गया। उन्होंने साडा के अधिकारियों से कहा कि जिन लोगों को साडा क्षेत्र मं् जमीन आवंटित की गई है उन लोगों को भी पत्र लिखकर अपनी योजनाओं के तहत कार्य प्रारंभ करने हेतु लिखा जाए। इसके साथ ही जिन्हें आवास आवंटित किए गए हैं, उनसे भी पत्र व्यवहार किया जाए।
कलेक्टर अनुराग चौधरी ने भी कहा कि साडा के जो भी प्रकरण समन्वय से संबंधित हैं उनकी विस्तृत रिपोर्ट अंतरविभागीय समन्वय समिति में रखी जाए ताकि अन्य विभागों से समन्वय स्थापित कर कार्य में गति लाई जा सके। इसके साथ ही जिन संस्थानों को भूमि आवंटित की गई है उनकी जानकारी भी प्रस्तुत की जाए। निरीक्षण के दौरान एडीएम किशोर कान्याल, विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण के सीईओ बी के शर्मा, ग्वालियर विकास प्राधिकरण के सीईओ वीरेन्द्र सिंह, एसडीएम प्रदीप तोमर एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









