स्वीकृत प्रधानमंत्री आवास इस माह के अंत तक पूर्ण करें - वर्मा
Nov 15 2019
ग्वालियर। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी शिवम वर्मा ने विकास कार्यों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक में जल कर एव स्वच्छता कर में प्रगति कम पाये जाने पर जनपद पंचायत मुरार के चार पी.सी.ओ के विरूद्व कार्यवाही कर संबंधित के 5 - 5 दिवस के वेतन काटने के निर्देश दिये। सी.ई.ओ. वर्मा ने निर्देशित किया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृत आवासों का निर्माण इस माह के अंत तक पूर्ण कराया जाना सुनिश्चित करें। माह के अंत तक राष्ट्रीय अवार्ड के लिए प्रस्ताव शासन की ओर भेजा जाना है। योजना के तहत आवास का निर्माण भी पूर्ण कराये जा सकें। उन्होंने सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देश दिए कि सफलता की कहानी के लिए आवासों के छायाचित्र एवं कहानी तैयार कर जिला पंचायत कार्यालय में उपलब्ध कराएं।
बैठक में नदी पुर्नजीवन एवं सबंर्धन की समीक्षा करते हुए कार्य की प्रगति पर असंतोष व्यक्त करते हुए जनपद पंचायत मुरार के समस्त उपयंत्रियों को चेतावनी देते हुए 7 दिवस में कार्य में प्रगति लाने के निर्देश दिए। वर्मा ने स्वच्छता पूर्ण अभियान की समीक्षा के दौरान कहा कि प्राथमिकता के आधार पर आदिवासी वस्तियों का भ्रमण कर साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित की जावे तथा जनपद स्तर के अधिकारियों का दल गठित कर रोस्टर तैयार करें। जिसमें मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद, सहायक यंत्री, उपयंत्री, एडीईओ, पीसीओ, बीसी एवं अन्य अधिकारी शामिल हों। यह दल प्रात: ग्राम का भ्रमण करते हुए साफ-सफाई का निरीक्षण कर ग्रामीणों को साफ-सफाई के लिए प्रेरित भी करेंगे। भ्रमण के समय ग्राम स्तर के कर्मचारी उपस्थित रहना सुनिश्चित करें। जिला पंचायत के अधिकारियों द्वारा भी ग्राम में मार्निंग फालोअप किया जायेगा। बैठक में जनपद पंचायत मुरार की ब्लॉक समन्वयक बैठक से अनुपस्थित रहने पर एक दिवस का वेतन काटे जाने के निर्देश दिये।
महिला दिवस पर 19 नवम्बर को विशेष ग्राम सभा का आयोजन
सी.ई.ओ. वर्मा ने निर्देश दिये कि आगामी 19 नवम्बर महिला दिवस पर विशेष ग्रामसभा का आयोजन किया जावेगा। जिसमें 10 वीं एवं 12 वीं कक्षा की परीक्षाओं में प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण छात्राओ, महिलाओं के साथ जलकर, स्वच्छता कर जमा कराने वाली परिवार की मुखिया महिलाओं, सामाजिक कार्यकर्ता, स्वच्छता कार्य में सहयोग देने वाली महिला तथा जिन्होने क्षेत्र में विशेष उल्लेखनीय कार्य किया हो उन महिलाओं को सम्मानित किया जावे। बैठक में जिला पंचायत के शाखा प्रभारी सहित मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, सहायक यंत्री, उपयंत्री, ब्लॉक समन्वयक तथा पीसीओ उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









