रेल्वे परिसर को साफ, स्वच्छ व सुंदर बनायें - प्रद्युम्न सिंह
Nov 15 2019
ग्वालियर। रेल्वे स्टेशन शहर का दर्पण है बाहर से आने वाले लोग सबसे पहले रेल्वे स्टेशन पर उतरते हैं फिर शहर में प्रवेश करते हें यदि स्टेशन परिशर ही गंदा होगा तो शहर के बारे में लोगो की गलत छवि बनेगी। हम सभी का दायित्व है कि स्टेशन परिसर को साफ, स्वच्छ व सुंदर बनाये रखें । उक्ताशय के विचार प्रदेश सरकार के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता सरंक्षण मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने रेल्वे स्टेशन प्लेटफार्म नम्बर एक के परिसर में गंदगी देख अधिकारियों से कहे।
प्रदेश के खाद्य मंत्री तोमर शुक्रवार को सुबह भोपाल से आये। स्टेशन परिसर के बाहर गंदगी देखकर मंत्री तोमर ने निगम व प्रशासनिक अधिकारियों को मौके पर ही बुला लिया तथा रेल्वे के संबंधित अधिकारियों को भी बुलाकर उनसे सफाई व्यवस्था के बारे में चर्चा की। साथ ही मोबाइल पर निगम कमिश्नर से भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि सफाई व्यवस्था को दुरूस्त किया जाए।
खाद्य मंत्री तोमर ने कलेक्टर से मोबाइल पर चर्चा कर कहा कि रेल्वे अधिकारियों को पत्राचार कर सफाई व्यवस्था के बारे में अवगत करायें। रेल्वे प्लेटफार्म के साथ-साथ स्टेशन के बाहर का परिसर भी साफ-सुथरा रहे, इसके लिए व्यवस्थाएं रेलवे विभाग सुनिश्चित करे। मंत्री तोमर ने पार्किग के पास होटलो के पिछले हिस्से में गंदगी पर नाराजगी व्यक्त की तथा अधिकारियों से कहा कि सभी होटल वालों की बैठक कर उन्हें निर्देशित करें कि वे अपने संस्थानों का कचरा सडक़ पर न फेंकें। समझाईश के पश्चात भी अगर व्यवसायिक प्रतिष्ठान मालिक न मानें तो उनके विरूद्ध दण्डात्मक कार्रवाई की जाए।
मंत्री तोमर ने 39 नम्बर बंगले से 34 नम्बर बंगले तक सफाई अभियान चलाया तथा अधिकारियों को निर्देशित किया कि दीवालों पर सुंदर आकर्षित पेंटिंग की जाए साथ ही पार्क अधीक्षक को निर्देशित किया कि डिवाइडरों पर सुंदर पेड लगाकर बंगलों के बाहर के क्षेत्र को समतल कर सुंदर फूलों के पेड लगाए जाएं। जिला पंचायत सीईओ शिवम वर्मा ने भी मंत्री तोमर के साथ बंगलों के बाहर की घास व झाडियों को हटवाकर स्वच्छता अभियान में सहयोग कर कहा कि शहर को स्वच्छ व हरा भरा रखने की नैतिक जिम्मेदारी सभी की है।
स्वच्छता अभियान में उनके साथ सीईओ जिला पंचायत शिवम वर्मा, एडीएम रिंकेश वैश्य, अपर कलेक्टर नगर निगम नरोत्तम भार्गव, एसडीएम प्रदीप तोमर सहित निगम एवं प्रशासन के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









