बालदिवस पर श्री शारदा विद्यापीठ स्कूल में हुए रंगा रंग कार्यक्रम

Nov 15 2019

ग्वालियर। श्री शारदा विद्यापीठ हाई सेकेंडरी स्कूल एवं रेडियो एफएम चस्का के संयुक्त तत्वाधान में बाल मेला का आयोजन किया गया जिसमें सभी ऐज  ग्रुप के बच्चों का विशेष ध्यान रखा गया। बहुत छोटे बच्चों ने मिक्की माउस, डोरेमोन, छोटा भीम जैसे कार्टूंस का जमकर लुफ्त उठाने के साथ-साथ रेडियो एफएम चस्का आरजे के साथ खूब मस्ती की  उनके साथ न सिर्फ गेम खेलें बल्कि उनके सवालों का जवाब भी अपनी समझ से दिया।
मेले के द्वितीय चरण मैं प्रतिभावान बच्चों का सम्मान एवं मोटिवेशन भी मिसेस इंडिया 2018 पूनम सप्रा, रेशु राजावत स्कूल संचालिका रेखा त्रिपाठी, गीता मेवा फरोश द्वारा कराया गया। इस बाल दिवस मेले में मिसेज इंडिया 2018 पूनम सप्रा ने तीसरे चरण मैं मैजिक शो भी कराया।