संभागायुक्त को डॉक्टरों ने दिया ज्ञापन

Nov 15 2019

ग्वालियर। शुक्रवार सुबह मेडिकल टीचर्स एसोशिएशन के सभी सदस्यों ने संभागायुक्त एमबी ओझा को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि
जितने भी डॉक्टर नॉन प्रैक्टिस भत्ता नहीं लेते हैं वे शासकीय ड्यूटी के अलावा निजी प्रैक्टिस का अधिकार रखते हैं। मेडिकल टीचर्स ने कहा कि शासन के विभिन्न आदेशों में विरोधाभास है। डॉक्टरों ने मांग की है कि किसी भी निजी क्लीनिक या अस्पताल चलाने वाले डॉक्टर पर कोई भी कार्रवाई से पूर्व उनका पक्ष भी सुना जाए।