युवती ने फांसी लगाई

Nov 15 2019

ग्वालियर। बहोड़ापुर थाना क्षेत्र में एक युवती ने फांसी लगाकर स्वयं का जीवन समाप्त कर लिया। परिजनों ने आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कजे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार फांसी लगाने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।
जानकारी के अनुसार विनय नगर सेटर-2 में अजय कुशवाह निवास करते हैं। उनकी पुत्री दिव्या कुशवाह उम्र 21 वर्ष ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगा ली। सुबह उेर तक जब दिव्या नहीं उठी तो परिजनों ने देखा कि वह फांसी के फ ंदे पर लटक रही है। यह देख परिजनों के होश उड़ गए और वे रोने-चीखने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस की पूछताछ में ऐसी कोई जानकारी सामने नहीं है जिससे मालूम हो सके कि फांसी लगाने का क्या कारण है। पुलिस युवती का मोबाइल भी सर्च कर रही है। पता चला है कि छात्रा के साथ उसकी मां राजकुमारी भी सोती है, लेकिन  रात मां बीमार रिश्तेदार के पास गई थी और छात्रा कमरे में अकेली थी। पुलिस पड़ताल में पता चला है कि छात्रा दो बहनें तथा दो भाई हैं।