हत्या प्रकरण में फरार आरोपी को 12 बोर बदूंक सहित किया गिर तार

Nov 14 2019

ग्वालियर। पुलिस अधीक्षक ग्वालियर नवनीत भसीन ने विगत दिनों लश्कर क्षेत्र में हुई हत्या की वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों की पतारसी करने तथा उनकी शीघ्र गिर तारी के लिये उप पुलिस अधीक्षक अपराध रत्नेष तोमर को क्राइम ब्रांच के जरिये उक्त घटना में संलिप्त बदमाशों की गिर तारी हेतु मुखबिर तंत्र विकसित करने के लिये निर्देषित किया।

पुलिस अधीक्षक ग्वालियर नवनीत भसीन को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि विगत दिनों लष्कर क्षेत्र में हुई हत्या की वारदात को अंजाम देने वाला बदमाष शहर से बाहर भागने की फिराक में बेला की बाबडी पर खडा है। उक्त सूचना पर से पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा थाना प्रभारी क्राइम ब्रांच निरी. दामोदर गुप्ता वथाना प्रभारी जनकगंज निरी. ज्ञानेन्द्र सिंह को संयूक्त टीम बनाकर मुखबिर के बताये स्थान की घेराबंदी कर बदमाश को गिर तार करने के निर्देश दिये। पुलिस अधीक्षक के निर्देषों के परिपालन मे थाना प्रभारी क्राईम व जनकगंज द्वारा अपनी टीम के साथ मिलकर उक्त बदमाष को घेराबंदी कर गिर तार कर लिया। गिर तार बदमाष से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम राकेष शर्मा उर्फ अक्कू पुत्र गोपाल दयाल शर्मा उम्र 45 वर्ष निवासी टकसाल वाली गली दानाओली लश्कर ग्वालियर बताया। गिर तार बदमाष की तलाषी लेने पर उसके कब्जे से एक 12 बोर लायसेंसी बंदूक को जप्त किया गया। उक्त बदमाष से घटना के संबंध में स ती से पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा उक्त बदमाश को गिर तार करने वाली टीम को 5 हजार रूपये के नगद पुरूस्कृत करने की घोषणा की गयी है।

फरियादी मनीष पुत्र किषन लाल यादव द्वारा थाना जनकगंज क्षेत्र स्थित दानाओली में राकेष शर्मा उर्फ अक्कू पंडित द्वारा अपनी रायफल से रवि उर्फ  कबीर तोमर पुत्र मुरारी लाल निवासी सात भाई की गोठ की गोली मारकर हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज करायी थी उक्त रिपोर्ट पर से थाना जनकगंज में हत्या व हत्या के प्रयास का प्रकरण पंजीबद्ध कर घटना दिनांक से फरार चल रहे आरोपी की गिर तारी के प्रयास किये जा रहे थे।