कांग्रेसियों ने पं. नेहरू को पुष्पाजंली की अर्पित

Nov 14 2019

ग्वालियर। भारत के प्रथम प्रधानमंत्री एवं आधुनिक क्रांति के निर्माता पं. जवाहर लाल नेहरू की 130वीं जयंती के अवसर पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ देवेन्द्र शर्मा के नेतृत्व में कम्पू स्थित नेहरू उद्यान में सभी कांग्रेसजनो ने प. नेहरू की प्रतिमा पर माला अर्पण कर पुष्पांजली अर्पित की।  

इस अवसर पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ देवेन्द्र शर्मा ने कहा कि पं. जवाहर लाल नेहरू का भारतीय इतिहास मेें अविस्मरणीय योगदान रहा है वह स्वाधीनता के आंदोलन को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर अंगे्रजो के खिलाफ लड़ते रहे चाहे वह असहयोग आंदोलन हो, नमक सत्याग्रह या 1942 का भारत छोड़ो आंदोलन हो।
पं. नेहरू ने आजादी की पूर्व संध्या पर 14 अगस्त 1947 को संसद में अपना महत्वपूर्ण भाषण देते हुए कहा था कि भारत की सेवा का अर्थ है लाखो-करोड़ो पीडि़तो की सेवा करना। इसका मतलब है गरीबी और अज्ञानता को मिटाना उन्होने कहा कि हमारी पीढ़ी के सबसे महान व्यक्ति की यह महत्वकांक्षा रही है कि हर आंख से आंसू मिट जाये, शायद हमारे लिये यह संभव न हो, मगर जब तक लोगो की आंखो में आंसू है, तब तक काम खत्म नही होगा और हमें परिश्रम करना होगा। 
शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ देवेन्द्र शर्मा ने कहा कि हम सभी का यह कर्तव्य है कि पं. नेहरू के मार्ग पर चलते हुए हर गरीब, बेसहारा की सेवा में अपना जीवन समर्पित करें। तभी कहीं जाकर हम पं. नेहरू का सपना पूरा कर सकेगे। 
कार्यक्रम में रमेश अग्रवाल, रामवरन सिंह गुर्जर, सुनील शर्मा, हरिओम शर्मा, बालंखांडे, भावनदास दयानी, श्रीमती सरोज मिश्रा, अमर सिंह माहोर, श्याम सिंह चौहान, जेएच जाफरी, उदल सिंह, कुसुम शर्मा, गिरिजा शर्मा, आनंद शर्मा, धर्मेन्द्र शर्मा, प्रभूदयाल जौहरे, सरमन राय, सुधीर गुप्ता, रमेष सिंह राजपूत, विनोद कुमार जेन, बंटी बघेल, प्रेम सिंह यादव, अब्दुल हमीद पप्पू, अरमान खां आदि उपस्थित थे।