आईटीएफ इंटरनेशनल वुमंस टेनिट चैंपियनशिप में भारतीय खिलाडिय़ों का प्रदर्शन निराशाजनक
Nov 14 2019
ग्वालियर। करमन कौर और सौजन्या बावासेट्टी ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 25 हजार डॉलर की इनामी राशि वाली आईटीएफ इंटरनेशनल वुमंस टेनिस चैंपियनशिप के प्री- क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। सिटी सेंटर स्थित टेनिस स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेले गए मुकाबलों में मेजबान भारत की 7 खिलाडिय़ों को हार का सामना करना पड़ा। जापान की फुना कोजाकी ने सलूजा भोंसले को 7-5, 6-3, से, चीन की जिया जिंग ने जेनिफर लूकहेम को 6-2, 7-6 से, आस्ट्रिया की मैलिनी क्लाफनर ने जील देसाई को 6-4, 6-0 से, रशिया की टिमोफीवा मारिया ने रिया भाटिया को 6-4, 6-2 से डायना ने महक जैन को 6-2, 6-3 से पराजित किया। जापान की हिशिको कुवाता ने कटिन कैनल को 6-2, 6-4 से, सोफिया से सारा यादव को 6-4, 6-0 से, रिल्विया निजरिक ने वैदेही चौधरी को 6-2, 6-2 से हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
करमन कौर ने की शानदार वापसी
करमन कौर कौ प्री-क्वार्टर फाइनल का टिकट कटाने में खासी मशक्कत करनी पड़ी। 129 मिनट चले मुकाबले के पहले सेट में टर्की की जेनिप सोनमेज ने 2-6 से जीत दर्ज कर मैच में अपनी मजबूत पकड़ बना ली लेकिन दूसरे सेट में करमन ने शानदार वापसी की और 7-5 जीत दर्ज कर उम्मीद बरकरार रखी। तीसरे और निर्णायक सेट में करमन ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए 6-1 से जीत दर्ज की। पहले सेट में की गई गलतियों की सुधारते हुए करमन ने डाउन का लाइन शॉट्स लगाकर कई अंक बटोरे। इस अन्य भारतीय खिलाड़ी सौजन्या भावासेट्टी ने स्विट्जरलैंड की जैकलीन को कड़े मुकाबले में 6-3, 7-5 से हराकर आगे की राह पकड़ी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









