जन उत्थान न्यास ने पांच परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान की
Nov 14 2019
ग्वालियर। गरीबों की मदद करने वाली षहर की सक्रिय सामाजिक संस्था जन उत्थान न्यास की ओर से पांच परिवारों को पुत्री के विवाह के लिए आर्थिक सहायता न्यास के अध्यक्ष, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पार्षद डॉ. सतीष सिंह सिकरवार ने प्रदान की।
जन उत्थान न्यास द्वारा विजय किचौलिया निवासी राय कॉलोनी, मकरदौज हनुमान जी के मंदिर के पास घास मण्डी ग्वालियर, अरूण श्रीवास्तव निवासी वायु नगर भिण्ड रोड ग्वालियर, श्रीमती मीना माहौर निवासी अषोक कॉलोनी पानी की टंकी के पास मुरार ग्वालियर,काशीराम बाथम निवासी शिवनगर गली नं.3 कुम्हरपुरा ठाठीपुर ग्वालियर, दामोदर सिंह निवासी कबीर कॉलोनी नदी पार टाल मुरार ग्वालियर कुछ दिन बाद इन परिवारों में पुत्री का विवाह है एवं इन परिवारों की आर्थिक स्थिति भी ठीक नही है। इन चारों परिवारों ने आर्थिक मदद के लिए न्यास के अध्यक्ष डॉ. सतीष सिंह सिकरवार से मिले और अपनी परेषानी से अवगत कराया। डॉ. सिकरवार ने तुरन्त ही इन परिवारों को 5100 रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। आर्थिक सहायता प्रदान करते हुये डॉ. सिकरवार ने कहा कि आपके लिए हरसंभव मदद न्यास द्वारा की जायेगी। डॉ. सिकरवार ने कहा कि न्यास का हर संभव प्रयास रहता है कि गरीब, पीडित, षोशित वर्ग की भलाई के लिए अग्रणी भूमिका निभाई जाये और उसमें न्यास भी सफल रहा है। जब भी इन वर्गों को चाहे पारिवारिक विवाह का कार्यक्रम हो, चाहे बीमार पीडित हो सभी वर्गों का सहयोग किया जा रहा है। हमारी संस्था गरीबों की भलाई करने में कभी पीछे नहीं रहती है। आर्थिक सहायता मिलने के बाद इन परिवारों ने डॉ. सिकरवार को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर न्यास के अध्यक्ष डॉ. सतीष सिंह सिकरवार के साथ अवधेष कौरव, देवेष गुर्जर, हिमांषु कीकन आदि मौजूद रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









