सफाई कर्मचारी कार्यस्थल पर रहें डेªसकोड में उपस्थितः उपायुक्त श्री चैहान

Nov 13 2019


ग्वालियर दिनांक 13 नवम्बर   उपायुक्त स्वास्थ्य श्री सत्यपाल सिंह चैहान द्वारा प्रति दिन नगर निगम सीमा क्षेत्र में विभिन्न वार्डों में भ्रमण कर सफाई व्यवस्था एवं सफाई संरक्षकों की मोनिटरिंग की जा रही है। जिसमें आज बुधवार को भ्रमण के दौरान उपायुक्त स्वास्थ्य श्री चैहान को क्षेत्रीय कार्यालय क्रमांक 13 के अंतर्गत आने वाले वार्ड 58 मैं कार्यरत कुल 71 सफाई संरक्षक में से चार सफाई संरक्षक आकस्मिक अवकाश पर मिले तथा समस्त सफाई सरक्षकों की परेड ली गई।
      उपायुक्त स्वास्थ्य श्री सत्यपाल सिंह चैहान द्वारा सफाई संरक्षकों को निर्देश देते हुए कहा कि समस्त सफाई संरक्षक नियमित रूप से सफाई कार्य पर उपस्थित रहेंगे। अति आवश्यक कार्य होने पर ही सूचना अपने वरिष्ठ अधिकारी डब्ल्यूएचओ एवं सहायक स्वास्थ्य अधिकारी को देंगे, सभी सफाई संरक्षक निर्धारित ड्रेस कोड मैं ही कार्य पर आयेगें, सफाई संरक्षक अपनी-अपनी बीट में नियमित सफाई करेंगे किसी भी प्रकार की समस्या आने पर डब्ल्यूएचओ एवं ए एच ओ को अवगत कराएंगे।
    इसके साथ समस्त सफाई संरक्षण से अपील की गई की सफाई कार्य को व्यक्तिगत कार्य के रूप में लेते हुए कार्य कर ग्वालियर को स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 में अब्बल लेकर आएं। उत्कृष्ट कार्य करने वाले सफाई सर रक्षकों को प्रत्येक माह सम्मानित किया जावेगा।