स्वच्छता में उत्कृष्टता लाने के लिए अभी और मेहनत की आवश्यकताः निगमायुक्त
Nov 13 2019
ग्वालियर दिनांक 13 नवम्बर सभी अधिकारी सुबह सुबह क्षेत्र में निकलकर भ्रमण करें तथा अभी और मेहनत की आवश्यकता है तभी स्वच्छता के क्षेत्र में अत्याधिक सुधार आयेगा। सभी अधिकारियांे एवें कर्मचारियों को और अधिक मेहनत करने की आवशयकता है। उक्ताशय के निर्देश नगर निगम आयुक्त श्री संदीप माकिन ने आज स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 के तहत किये जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए व्यक्त किए।
निगमायुक्त श्री माकिन ने स्वच्छ भारत अभियान के तहत स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 के लिए नगर निगम ग्वालियर द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की तथा बिन्दुबार अधिकारियों से चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
निगमायुक्त श्री माकिन ने ईकोग्रीन अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए की उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों में और अधिक सुधार लाने की आवश्यकता है। उन्होने कहा कि गलियों में लोगों के घर पर कचरा संग्रहण के लिए जाने वाला वाहन नियमित रूप से एवं निर्धारित समय पर पंहुचे यह हम सभी की जिम्मेदारी है तथा संबंधित अधिकारी इस कार्य मंे कतई लापरवाही ना बरतें।
उन्होने ईकोग्रइन कंपनी को हाथ ठेलों की संख्या बडाने तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर निर्देशित किया। ईको ग्रीन कंपनी द्वारा खराब हो चुके हाथ ठेलों को ठीक करा दिया गया है। इसके साथ ही निगमायुक्त ने बताया कि निगम में अब वाहनों की संख्या बडी तथा स्वच्छता की स्थिती में दिन प्रति दिन सुधार आ रहा है। आगें भी लगातार सुधार की गुंजाइस है। बैठक में अधिकारियांे द्वारा बताया गया कि भवन निर्माण सामग्री का कचरा जो निकलता है उसके रियूज के लिए कार्य प्रारम्भ हो चुका है। जिसमें एक संस्था से अनुबंध किया गया है जो कि भवन निर्माण के कचरे का रीयूज कर पेवर ब्लाॅक ब्रिक्स एंव गे्रवल का निर्माण किया जायेगा जो कि फिलिंग करने के काम आयेगा। जिससे की इस कचरे का रीयूज होगा।
निगमायुक्त श्री माकिन ने क्षेत्राधिकारियों एवं अन्य अधिकारियों को निर्देश दिए कि गंदगी फैलाने वालों पर एवं पाॅलीथिन का यूज करने वालों पर चालान की कार्यवाही तेज की जाए। इसके साथ ही उन्होने सडकों की पेच रिपेयरिंग के लिए दिए गए लक्ष्य की भी समीक्षा की तथा जानकारी ली कि किन किन सडकों का कार्य पूर्ण हो चुका है तथा प्रथम चरण में ली गई सडकों में कोई कार्य शेष ता नहीं रह गया है। इसके साथ ही निगमायुक्त ने अधिकारियांे निर्देश दिए कि आगामी वार्ड नम्बर 11 मंे आयोजित होने वाले सुपर 66 की तैयारियां पूर्ण की जावें। बैठक में अपर आयुक्त श्री नरोत्तम भार्गव, श्री राजेश श्रीवास्तव, सीसी ओ श्री प्रदीप चतुर्वेदी, श्री प्रेम पचोरी, नोडल अधिकारी श्री पवन सिंघल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









