निगमायुक्त ने किया बरा एवं केदारपुर लैण्डफिल साइड का निरीक्षण, अधिकारियों को दिये आवश्यक दिषा निर्देष
Nov 13 2019
ग्वालियर दिनांक 13 नवम्बर नगर निगम आयुक्त श्री संदीप माकिन ने बुधवार को केदारपुर लैण्डफिल साइड एवं बरा लैण्डफिल साइड का औचक निरीक्षण किया तथा आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये। निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त श्री नरोत्तम भार्गव, नोडल अधिकारी श्री पवन सिंघल, श्री श्रीकांत कांटे सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि बरा लैण्डफिल साइड पर पूर्व में निगम द्वारा कचरा डंप किया गया था वर्तमान में वहां कोई कचरा नहीं जा रहा है बरा साइड का स्वच्छ भारत अभियान 2020 के तहत उपचार किया जा रहा है। यह कार्य तेजी से चल रहा है। जिसका आज बुधवार को औचक निरीक्षण किया तथा वहां देखा कि जो जगह उबड खाबड थी उसका समतलीकरण कर दिया गया है। इसके साथ उपचार का कार्य भी प्रारम्भ हो गया है तथा बाउंड्रीवाल होना इसके लिए भी कार्य प्रारम्भ किया जा रहा है। निगम द्वारा इस स्थल का सौंदर्यीकरण कर सुंदर बनाया जावेगा तथा प्लांटेशन आदि भी किया जावेगा। निगमायुक्त श्री माकिन ने संबंधित अधिकारियों को कार्य तेजी से करने के निर्देश दिये।
इसके पश्चात निगमायुक्त श्री माकिन ने केदारपुर स्थित लैण्डफिल साइड का औचक निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान प्लांट चालू पाया गया तथा कचरे को प्रोसेस किया जा रहा था। निगमायुक्त श्री माकिन ने लैण्डफिल साइड पर एमआरएफ सेंटर बनाने के निर्देश दिये। इसके साथ ही संबंधित अधिकारियों को अन्य आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









