सामुदायिक भवन निर्माण के लिए हुआ भूमिपूजनकरीब 5 लाख रूपये की लागत से निर्माण कार्य कराया जायेगा

Nov 13 2019

ग्वालियर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. सतीष सिंह सिकरवार ने बुधवार को निगम के वार्ड क्रमांक 23 के श्रीनगर कॉलोनी भंडारी बाबा के सामने सामुदायिक भवन निर्माण के लिए मुख्य अतिथि के रूप में भूमि पूजन किया। यह निर्माण कार्य लगभग 5 लाख रूपये की लागत से कराया जा रहा है।
डॉ. सतीष सिंह सिकरवार ने कहा कि क्षेत्र में सामुदायिक भवन न होने के कारण ऐसे परिवार जो विवाह के लिए मैरिज गार्डन या धर्मशाला लेने में आर्थिक रूप से समर्थ नही है, उन परिवारों को विवाह करने के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पडता है। डॉ. सिकरवार ने कहा कि सामुदायिक भवन निर्माण के बाद क्षेत्र की जनता को विवाह या कार्यक्रम करने हेतु जगह की परेषानी नही होगी। डॉ. सिकरवार ने इस मौके पर कहा कि जनता की सेवा और क्षेत्र का विकास व प्रगति ही मेरा लक्ष्य है। विकास कार्य निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है। क्षेत्र के विकास के लिए कोई कोताहीं नहीं बरती जायेगी। क्षेत्र की हर समस्या का समाधान करने के लिए में आपके साथ हर समय खड़ा हुआ हूं। आपकी समस्या के निदान के लिए तथा क्षेत्र की जनता को बुनियादी सुविधा दिलाये जाने के लिए हर स्तर तक संघर्श करूंगा। 
भूमिपूजन कार्यक्रम में डॉ. सतीष सिंह सिकरवार के साथ पार्षद श्रीमती मीना षिवराम जाटव, श्रीमती सरोज पवैया, श्रीमती सीमा माहौर, शिवराम जाटव, संजय लोधी, मोनू रजक, गब्बर रजक, श्रीराम माहौर, मोनू रजक, छविराम, केदारसिंह, दर्षनलाल, अर्जुनसिंह, टीकाराम, बालकिषन, आषाराम जाटव, रामसिंह, लायकराम, हेमंत शर्मा, महेष गुप्ता, हिमांशु कीकन आदि मौजूद रहे।