बाल दिवस पर चित्र उकेरकर दिया संदेश
Nov 13 2019
ग्वालियर। पर्यावरण को बचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। पर्यावरण बचेगा तो बीमारियां दूर होंगी। और आने वाले समय में पानी के लिये युद्ध न करना पड़े इसके लिये अभी से ही पानी बचाने की जरूरत है। इसके साथ ही चाचा नेहरू के चित्रों को भी बच्चों ने उकेरा। यह संदेश स्कूली छात्र-छात्राएं पं. जवाहर नेहरू की जयंती से पूर्व डीडी मॉल में आयोजित की जा रही चित्रकला प्रतियोगिता के दौरान चित्र उकेरते हुए बच्चों ने दिए। एसोसिएशन आफ ग्वालियर यूथ सोसाइटी द्वारा चित्रकला प्रतियोगिता व फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसका शुभारंभ डॉ. शिराली रूनवाल, साक्षी गुप्ता, मोनिका सेटी, शिखा कट्ठल ने किया। कार्यक्रम केसंयोजक संजय कट्ठल ने बताया कि चित्रकला प्रतियोगिता को 3 वर्गों में बांटा बुधवार सुबह से ही डीडी माल में बच्चे पहुंचना सुरू हो गए। जहां पर्यावरण, पानी बचाओ का संदेश देते हुए चित्रों को उकेरा तो वहीं चाचा नेहरू को भी याद कर चित्र बनाए। कार्यक्रम संयोजक संजय कट्ठल ने बताया कि आज 14 नवंबर को चाचा नेहरू के जन्मदिवस पर फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन सुबह 10.30 बजे डीडी माल में किया जायेगा। इसके साथ ही मिट्ठनलाल चौधरी, बालश्री सम्मान भी बाल प्रतिभाओं को देककर सम्मातिन किया जायेगा।
पार्क संवारने में जुटा नगर निगम अमला
बच्चों के प्रिय नेहरू की जयंती पर आज सुबह से ही रैलियों का आयोजन किया जाएगा और बच्चे अपने प्रिय चाचा नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन करेंगे। राजनैतिक पार्टियों के कार्यकर्ता कंपू स्थित नेहरू पार्क पहुंचकर चाचा नेहरू को नमन करते हुए विचार गोष्टी का आयोजन करेंगे। आज बलदिवस के लिये तैयारियां शुरू हो गईं और नगर निगम के पार्क प्रभारी नेहरू पार्क को सजाने में जुट गए हैं। प्रतिमा की साफ सफाई की जा रही है। पं. जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर आज सुबह से ही श्रद्धासुमन अर्पित करने वालों का नेहरू पार्क स्थित चाचा नेहरू की प्रतिमा पर तांता लगना शुरू हो जायेगा। बच्चों के प्रिय चाचा नेहरू को नमन करने के लिये कई सामाजिक संस्थाओं द्वारा रैली का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें बच्चे रैलियां निकालकर लोगों को जागरुक करेंगे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









