अपने गुणों के साथ गलतियों की पहचान और एहसास हो वही ज्ञानी -मुनिश्री

Nov 13 2019

ग्वालियर। दोष और गुणों की पहचान ही सत्पुरुषों की संगति का फल है। जो व्यक्ति अपने दोष और गुणों की पहचान कर ले वही तो ज्ञानी है। मनुष्य ना चाहते हुए भी बार-बार अनंत पाप कर देता है। फिर भी गिरना उतना बुरा नहीं है जितना रुक जाना। गिरने वाला तो एक बार फिर मेहनत करके उठ खड़ा हो जाएगा और लक्ष्य की ओर चल पड़ेगा परंतु जो रुक गया है उसका तो विकास ही अवरुद्ध हो जाता है। यह विचार जैन मुनिश्री संस्कार सागर महाराज ने आज बुधवार को किला स्थित दिगंबर जैन नेमगिरी मंदिर पर धर्मसभा को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। 
मुनिश्री ने कहा ंिक जैसे वैद्य मंत्र शक्ति से विष का विमोचन करता है वैसे ही अपने पापों की आलोचना स्वीकार भाव और गुरु के सम्मुख सरलता से कह देने की भावना मात्र भी हमारे अंदर से अपराध बोध को समाप्त कर देती है। हमसे दोष हो जाए और हम बुद्धि पूर्वक दोष करे। इन दोनों में बहुत अंतर है। कषायों के ह्रदय में मनका विचलित हो जाना परिणामों का विकृत होना संभव है परंतु उन्हें संभालना ही वास्तविक पुरुषार्थ है। आचार्य ने कहा कि जो समय में महत्व को नहीं समझता वह कभी भी समय यानी आत्मा के कल्याण का मार्ग प्राप्त नहीं कर पाता। समय की कद्र करें तो हर जगह हर क्षेत्र में विकास संभव है। धर्मसभा का दीप प्रज्वलन एवं गुरुपाद प्रक्षालन बाल ब्रह्मचारी तरुण एवं राजेन्द्र परिवार ने किया।
सत्य और विश्वास रूपी लौंग निकल जाए तो जीवन में कुछ नहीं बचेगा
मुनिश्री ने कहा ंिक शील रूपी पान के पत्ते पर नव तत्व रूपी कत्था चूना, सौजन्यता रूपी सुपारी, दया रूपी इलायची, क्षमा रूपी खोपरे का बुरा, प्रेम रूपी गुलकंद और दान रूपी पिपरमेंट डालने के बाद उस पान को टिकाए रखने के लिए पान की सामग्री को सुरक्षित रखने के लिए सत्य और विश्वास रूपी लोंग जरूरी है। पान से लौंग निकल जाए तो पान की सारी सामग्री बिखर जाएगी। वैसे ही जीवन में से सत्य और विश्वास रूपी लौंग निकल जाए तो जीवन में कुछ नहीं बचेगा।
किला की तलहटी स्थित नेमगिरी पर मुनिश्री के सानिध्य में अभिशेक किए
जैन समाज कव प्रवक्ता सचिन जैन आदर्ष कलम ने बताया ंिक  उप ग्वालियर किला की तलहटी पर स्थित मिनी नेमगिरी तीर्थ पर मुनिश्री संस्कार सागर महाराज कव साथ जैन समाज कव लोगा प्रात: 7 बजे दर्षनयात्रा कव लिए पहुचे। मुनिश्री ने मंत्रउच्च्रण कव साथ जैन समाज कव लोगो ने भगवान नेमिनाथ का अभिशेक और षांतिधार की। समाजजनो ने पूजन कव अध्र्य समर्पित ंिकए। इस मोके पर लोहमंडी लाला गोकुल जैन मंदिर कमेटी के अध्यक्ष पदमचंद जैन, मंत्री देवेद्र जैन, नवरंग जैन, दिलीप जैन, डॉ मुकेष जैन राहुल जैन, अभिलाश जैन, रविन्द्र जैन, विमल जैन, मनीश जैन, आलोक जैन मौजूद थै।