वल्र्ड आर्म रेसिंलग में ग्वालियर के अरविंद ने जीता रजत पदक

Nov 13 2019

ग्वालियर। 26 अक्टूबर से 4 नवम्बर के बीच सम्पन्न हुई वल्र्ड आर्म रेसलिंग चैम्पियन शिप में 60 किलोग्राम में पेरा आर्म रेसलिंग में टर्की देश से हारकर ग्वालियर के अरविंद रजक ने रजत पद हासिल किया। 
ग्वालियर आर्म रेसलिंग वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष केशव पाण्डे ने बताया कि उक्त प्रतियोगिता में विश्व के 53 देशों ने भाग लिया था। जिसमें मध्यप्रदेश की ओर से मनोज पटेल बड़वानी एवं अरविंद रजक ग्वालियर ने रजत पद जीता। मनोज पटेल को खाली हाथ लौटना पड़ा। ग्वालियर के इतिहास में वल्र्ड आर्म रेसलिंग में मनीष कुमार द्वारा स्वर्ण पदक, अरविन्द रजक द्वारा रजत पदक एवं प्रशांत कौरव द्वारा कांस्य पदक जीता जा चुका है। नेशनल आर्म रेसलिंग के अध्यक्ष हाशिम रजा जावेद के नेतृत्व में 34 सदस्यीय दल भारत से रोमनिया खेलने गया था जिसमें अरविंद के साथ पांच अन्य पदक भी विभिन्न प्रदेशों से भारत की झोली में आए। अरविंद रजक की सफलता के पीछे उनके कोच वल्र्ड चैम्पियन एवं विक्रम अवार्ड प्राप्त मनीष कुमार ने उनसे कड़ी महनत करवाई। अरविंद कुमार के दोनों पैरों में पोलिया है तथा आर्थिक स्थिति में उनकी कमजोर है। उनको इस मुकाम तक लाने में रामगोपाल द्वारा आर्थिक सहयोग दिया गया तभी से वह इस मुकाम पर पहुंच सके। अरविंद की इस सफलता का संस्था के सचिव दीपक तोमर, संजीव शर्मा, मनोज अग्रवाल, संदीप सरल, सचिव गोयल, दीपक जामोर ने उन्हें बधाई दी।