(भाजपा महिला मोर्चा की परिचय बैठक आयोजित) भाजपा परिवारभाव के साथ कार्य करती हैः तिवारी

Nov 13 2019

 
ग्वालियर 13 नवंबर। देश की आधी आबादी महिलाएं हैं, इसीलिए भारतीय जनता पार्टी ने महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए पार्टी में नेतृत्व के लिए 33 प्रतिशत का आरक्षण दिया है। मैं सभी माता-बहनों से आग्रह करता हूं कि जिम्मेदार पदों पर आने के लिए महिलाओं को अपनी पूर्ण रूप से सक्रियता का निर्वाहन करना चाहिए। उक्त बात बुधवार को भोपाल एवं ग्वालियर के संभागीय संगठन मंत्री श्री आशुतोष तिवारी ने भाजपा जिला कार्यालय मुखर्जी भवन में आयोजित महिला मोर्चा की परिचय बैठक में कही।
श्री तिवारी ने कहा परिचय के माध्यम से भी काम का परिचय होता है। ग्वालियर का नाम बड़ा है और भविष्य में महिला मोर्चा का काम बड़ा भी होना चाहिए। भारतीय जनता पार्टी एक परिवार भाव के साथ कार्य करती है और बगैर किसी संकोच के संवाद करती है यह हमारे संगठन की विशेषता है।
श्री तिवारी ने कहा कि महिलाओं का नेतृत्व समाज के लिए एक प्रेरणा की प्रतिमूर्ति के साथ समाज की दशा बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका हो सकती है। हमारा कार्य हमारी पहचान बनता है और वह किसी भी परिचय का मोहताज नहीं होता, सभी बहनों को सक्रियता के साथ सकारात्मक कार्यक्षमताओं की अपेक्षा करता हूं और आशा करता हूं।
बैठक को संबोधित करते जिलाध्यक्ष देवेश शर्मा ने कहा कि सभी मोर्चों में से महिला मोर्चा ने अनेक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और ग्वालियर में झांसी की रानी लक्ष्मीबाई बनकर मोटरसाइकिल रैली निकाली जो ग्वालियर महिला मोर्चा के लिए अनूठा आयोजन था। उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा ने बेटी बचाओ के माध्यम से बेटी बचाने के लिए ग्वालियर में सराहनीय कार्यक्रम किए, जो महिला मोर्चा की बड़ी उपलब्धि है।
बैठक में स्वागत भाषण महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष श्रीमती खुशबु गुप्ता ने दिया।
बैठक का संचालन मोर्चा महामंत्री श्रीमती रेशु राजावत एवं आभार महामंत्री श्रीमती मीरा दीक्षित ने व्यक्त किया।
इस अवसर पर जिला महामंत्री कमल माखीजानी, श्रीमती सुमन शर्मा, जिला उपाध्यक्ष श्रीमती कमला सोनी, श्रीमती नीता सिंघल उपाध्यक्ष विद्या थोरात, श्रीमती रेखा त्रिपाठी, श्रीमती माया वर्मा, श्रीमती मालती प्रजापति, कोषाध्यक्ष श्रीमती ज्योति तोमर, मीडिया प्रभारी अनुराधा घोड़के, प्रचार-प्रसार मंत्री श्रीमती प्रीति थोरात,  आईटी सह प्रभारी श्रीमती आरती तोमर, सह कार्यालय मंत्री श्रीमती गीता मेवाफरोश, जिला मंत्री श्रीमती करुणा सक्सेना, सुश्री किरण भदौरिया, श्रीमती गीता भदौरिया, श्रीमती सुधा राजावत, श्रीमती डॉली जैन, मण्डल अध्यक्ष श्रीमती पद्मा शर्मा, श्रीमती शर्मिला कुशवाह, श्रीमती सुनीता यदुवंशी, श्रीमती मिथलेश बघेल, श्रीमती सुनीता तिवारी, मण्डल महामंत्री श्रीमती अर्चना गुप्ता, श्रीमती शकुंतला निरंजन, श्रीमती रश्मि शर्मा, श्रीमती शीला दीक्षित, श्रीमती कृतिज्ञा राजावत आदि उपस्थित रहीं।