(भारतीय जनता युवा मोर्चा की परिचय बैठक आयोजित) आज का युवा मोर्चा आने वाले समय में भविश्य की भाजपा हैः तिवारी

Nov 13 2019


ग्वालियर 13 नवंबर। आज का युवा मोर्चा आने वाले समय में भविष्य की भारतीय जनता पार्टी है। इसलिए हमें युवा मोर्चा के पदाधिकारियों के नाते पार्टी के जो भी कार्यक्रम होते है, उसमें बढचढकर हिस्सा लेना चाहिए, चाहे वह रचनात्मक हो या आंदोलनात्मक। उक्त बात बुधवार को भोपाल एवं ग्वालियर के संभागीय संगठन मंत्री श्री आशुतोष तिवारी ने भाजपा जिला कार्यालय मुखर्जी भवन में आयोजित भारतीय जनता युवा मोर्चा के श्रेणीबद्ध कार्यकर्ताआंे की परिचय बैठक में कही।
बैठक से पूर्व संभागीय संगठन मंत्री श्री आशुतोष तिवारी जी आज सुबह ग्वालियर आए और जिला कार्यालय मुखर्जी भवन पर पहुंचे जहां उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों से मुलाकात की।  
आज आहुत हुई बैठक में श्री तिवारी जी ने युवा मोर्चा के सभी पदाधिकारियों का एक-एक करके परिचय प्राप्त किया और मोर्चा कार्यकर्ताआंे को संबोधित करते हुए कहा कि कोई भी कार्यक्रम को लीड करने से नेतृत्व में सुधार आता है। 
    इस अवसर पर जिलाध्यक्ष देवेश शर्मा ने भी बैठक को संबोधित किया।
    युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष ने बैठक में स्वागत भाषण दिया। बैठक का संचालन मोर्चा महामंत्री निर्दोष शर्मा ने एवं आभार महामंत्री हरीश यादव ने व्यक्त किया।
    इस अवसर पर जिला महामंत्री कमल माखीजानी, युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष विनय जैन, प्रदेश कोषाध्यक्ष सीपी मिश्रा सहित युवा मोर्चा के सभी जिला पदाधिकारी और मंडल अध्यक्ष और मंडल महामंत्री उपस्थित रहे।