वल्र्ड डाइबिटीज डे के अवसर पर जागरूकता अभियान आज

Nov 13 2019

ग्वालियर। दुनिया भर में वल्र्ड डाइबिटीज डे हर साल 14 नवम्बर को मनाया जाता है। इस दिन दुनिया के कई देशों में डायबिटीज के साइड इफेक्ट्स के बारे में जागरुक करने के लिए वैश्विक स्तर पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता हैं। उन आयोजन के माध्यम से लोगों में जागरूकता भी बड़ी है। फ्रेडरिक ग्रांट बंटिंग ने 1921 में चार्ल्स बेस्ट के साथ मिलकर डायबिटीज में इंसुलिन की खोज की थी। उन्हीं के जन्म दिनांक पर सम्पूर्ण विश्व में 14 नवम्बर को वल्र्ड डाइबिटीज डे मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य लोगों में डाइबिटीज से जुड़ी जानकारी के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। उसी कड़ी में जिगित्सा हेल्थ केयर के द्वारा 14 नवंबर को जागरूकता अभियान किया जाएगा ताकि अधिक से अधिक लोग इस भयावह बीमारी को समझे। इस जागरूकता केम्प को डॉ. आशीष शर्मा संबोधित करेंगे। गौरतलब है कि वर्तमान में जिगित्सा हेल्थ केयर के द्वारा पूरे प्रदेश में 606, 108 एम्बुलेंस सेवा संचालित हो रही है। एम्बुलेंस में खास करके कई तरह के ऐसे उपकरण और दवाइयां भी है जो डाइबिटीज के मरीजों को अस्पताल पूर्व चिकित्सा प्रदान करने मंट मदद करती है। 
प्रेस वार्ता में जिगित्सा हेल्थ केयर के प्रोजेक्ट हेड जितेंद्र शर्मा ने बताया कि एक समय था जब यह बीमारी उम्रदराज लोगों को ही हुआ करती थी, लेकिन आज की बदलती जीवनशैली ने कम उम्र के लोगों को भी अपनी चपेट में ले लिया है। आज दुनिया भर में करोड़ों लोग डायबिटीज से पीडि़त है, और यह स्थिति दिन-प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। एक अंग्रेजी कहावत है कि बीमारी से परहेज भली इसलिए लोगों को भी डाइबिटीज से संबंधित जानकारी अपनाकर अपने आपको स्वस्थ रखना चाहिए। इस दौरान बताया जाएगा कि आप किस तरह से अपना ख्याल रख कर डाइबिटीज जैसी खतरनाक बीमारी से बच सकते है।