सडक़ हादसे में घायल युवक की मौत

Nov 13 2019

ग्वालियर। रायरू फार्म हाउस पर पेट्रोल पम्प के सामने सोमवार को बाइक पर सवार दो युवकों को ट्रक ने कुचल दिया था। इनमें से एक युवक की तो मौके पर मौत हो गई थी वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसकी बुधवार की सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। पुरानी छावनी थाना पुलिस ने बस को जत कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार आजाद नगर निवासी नरेश बाथम
कुछ दिन पहले काम-धंधा करने के लिए नूराबाद जिला मुरैना आ गया था। नरेश बाथम, बंटी पुत्र विजय जाटव निवासी नूराबाद एक बाइक से दूसरी बाइक से नरेश की मौसी का लडक़ा राजेश बाथम लश्कर आए थे। तीनों युवक 2 अलग- अलग बाइकों से नूराबाद लौट रहे थे। रायरू फार्म हाउस पर स्थित सरदारजी के पेट्रोल पंप के पास तेज गति से आई बस ने पीछे से बाइक पर सवार नरेश बाथम व बंटी जाटव को कुचल दिया। बस के पिछले नीचे पहिए के आ जाने के कारण नरेश बाथम की मौके पर ही मौत हो गई। और बंटी जाटव गंभीर रूप से घायल हो गया। पीछे अलग बाइक से आ रहे राजेश बाथम ने क्षेत्र के लोगों की मदद से घायल बंटी को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया था।